Breaking News

पिपरौली बाजार के चौदह वर्षीय छात्र हबीबुर्रहमान बन गए हैं हाफिज ए कुरान

IMG 20220624 WA0124

रिपोर्टर रमेश चन्द्र त्रिपाठी

 

गोरखपुर। सहजनवां तहसील अंतर्गत विकासखंड पिपरौली में मदरसा अहले सुन्नत सदर उल उलूम पिपरौली बाजार पश्चिम मोहल्ला के छात्र 14 वर्षीय हबीबुर्रहमान हाफिज ए कुरान बन गए हैं अब्बास अली निवासी मैलानी सिद्धार्थनगर के पुत्र हबीबुर्रहमान ने मदरसे के शिक्षक हाफिज मोहम्मद इरफान अहमद की देखरेख में हिफ्ज मुकम्मल किया
हबीबुर्रहमान की मेहनत और लगन में उनकी मां ने हौसला बढ़ाया हबीबुर्रहमान ने कुराने पाक का हिफ्ज डेढ़ साल में मुकम्मल किया।
इस मौके पर मदरसे में फातिहा खानी वा तकरीरी प्रोग्राम का आयोजन किया गया जिसमें खेताब हज़रत मुफ्ती अब्दुल मजीद रिजवी ने किया इस मौके पर हाफिज हबीबुर्रहमान के उस्ताद जनाब हाफिज इरफान अहमद उस्ताद मौलाना नाजिम मुस्ताक अहमद शमशेर अली दिलसेर इब्राहिम फैजान शहीद पिपरौली कस्बे के तमाम लोग मौजूद रहे इस कामयाबी पर मदरसा शिक्षकों सहित खानदान के लोगों ने दुआओं वह ढेर सारी मुबारकबाद से नवाजा।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261006 WA0001

देवरिया – स्वास्थ्य केंद्र भटनी पर संविदा कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपा

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया, भटनी।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संगठन के प्रांतीय नेतृत्व के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *