Breaking News

आओ पेड़ लगाए अभियान के तहत हुआ पौधा वितरण व पौधरोपण

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:उद्योगपति व पर्यावरणविद एस एस बांगा के द्वारा चलाये जा रहे अभियान के ‘आओ पेड़ लगाए’तहत डी ए वी मैनेजमेंट कॉलेज में पौधा वितरण व पौधा रोपण कार्यकर्म का आयोजन हुआ। कॉलेज के निदेशक/ प्राचार्य डॉ सतीश आहूजा ने एस एस बांगा के अभियान की सराहना करते हुए बताया की फरीदाबाद शहर को हरा भरा व प्रदूषण मुक्त अधिक से अधिक पौधा लगा कर किया जा सकता है। बांगा के अभियान में कॉलेज के सभी स्टाफ और विद्यार्थी उत्साह पूर्वक भाग ले रहे है। कॉलेज के माध्यम से लगभग 5000 पौधा लगाने का लक्ष्य रखा गया है। सभी स्टाफ व विद्यार्थी को कॉलेज की तरफ से प्रेरित किया जायेगा की अपने घर के आस पास,पार्क और खुले में कम से काम २2 छायादार व फलदार पौधा लगाए। इस मौके पर एस एस बांगा ने बताया की इस अभियान में सभी फरीदाबाद वन विभाग,स्कूल,कॉलेज और सामाजिक सगठनो को जोड़ा जा रहा है जिनके माध्यम से फरीदाबाद को हराभरा बनाया जा सके। बांगा ने डीएवी मैनेजमेंट कॉलेज के निदेशक डॉ सतीश आहूजा के साथ सभी स्टाफ व छात्र,वन विभाग के अधिकारी आईएफएस राजकुमार,अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला प्रमुख सरोज कुमार व संयोजक गायत्री राठौर व कार्यकर्ताओ का भी आभार व्यक्त किया। आज के इस कार्यक्रम के आयोजन में कॉलेज की पर्यावरण सेल के संयोजिका डॉ.वंदना की मुख्य भूमिका रही और साथ में अभाविप से डॉ.भूपेंद्र,अमन, संचित,रवि पांडेय,आदित्य, कृष्ण,रमन,युद्धिष्ठर,हिमांशु, सूरज विक्टोरा इंडस्ट्रीज से मनोज गुप्ता,विपिन राणा,मनीष, श्याम आदि मौजूद रहे।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *