Breaking News

भगवानपुर टीम ने छपिया टीम को हराकर खिताब पर किया कब्जा

IMG 20220624 WA0104

 

रिपोर्ट रमेश चन्द्र त्रिपाठी

 

गोरखपुर। सहजनवां तहसील अंतर्गत पिपरौली ब्लॉक के छपिया में चल रहे क्रिकेट प्रतियोगिता में आज भगवानपुर टीम क्रिकेट क्लब के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया। जिसमें भगवानपुर टीम ने छपिया टीम को हराकर खिताब पर कब्जा किया।
टास जीतकर भगवानपुर की टीम ने पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। जिससे बल्लेबाजी करने उतरी छपिया की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 106 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।
जिसके जवाब में 106 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भगवानपुर की 11 ओवर में 108 रन बनाकर मैच जीतते हुए शील्ड पर कब्जा कर लिया।
भगवानपुर टीम के बल्लेबाज अमित यादव ने सर्वाधिक 32 रनों की पारी खेली जिसके लिए अमित को मैन आफ द मैच दिया गया।
विजेता टीम को शील्ड और पुरस्कार देते हुए मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जनता पशु बाजार के प्रबंधक काली प्रसाद सिंह ने कहाकि हार जीत खेल का अभिन्न अंग है। हारने वाली टीम को अपनी कमियों से सीख लेते हुए भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करना चाहिए।
इस दौरान गंगेश्वर सिंह प्रधान सरया, मान सिंह प्रधान साथीपार, राजू मौर्या, पवन सिंह, राशिद अली, प्रमोद यादव,दिनेश यादव, नौशाद अली सहित सैकड़ों दर्शक उपस्थित थे ।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *