Breaking News
16 11 2021 big news from bihar 1 22210435 74021519

सुशांत सिंह राजपूत के पांच रिश्तेदारों की सड़क दुर्घटना में मौत, बिहार के लखीसराय में हुआ भीषण हादसा

लखीयराय-  बिहार के लखीसराय जिले में मंगलवार की सुबह यह बड़ी सड़क दुर्घटना हुई। जिले के सिकन्दरा-शेखपुरा एनएच 333 पर हलसी थाना क्षेत्र के पिपरा गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय के समीप ट्रक एवं सूमो गोल्ड एसयूवी वाहन की जबरदस्त टक्कर हो गई, जिसमें सूमो पर सवार चालक सहित एक ही छह लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में दिवंगत बालीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के पांच रिश्‍तेदार शामिल हैं। वे बिहार के जमुई जिले के रहने वाले थे। सूमो पर कुल 10 लोग सवार थे। दुर्घटना में घायल लोगों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। मॉर्निंग वाकिंग करने वाले स्थानीय लोगों से दुर्घटना की सूचना हलसी थाना पुलिस को दी। ट्रक पर एलपीजी रसोई गैस के खाली सिलेंडर लदे थे।

16 11 2021 big news from bihar 1 22210435 74021519

खाली सिलेंडर लदे ट्रक से टकराया सुशांत सिंह राजपूत रिश्तेदारों के वाहन

मिली जानकारी के अनुसार जमुई जिले के खैरा थाना क्षेत्र के सगदाहा भंदरा गांव के लालजीत सिंह की पत्नी गीता देवी के शव का दाह संस्कार करके चालक सहित एक ही परिवार के 10 लोग सूमो गोल्ड वाहन से वापस गांव लौट रहे थे।

इसी दौरान लखीसराय के पिपरा गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय के समीप बड़ा हादसा हो गया। सिकंदरा की तरफ से शेखपुरा की तरफ सामने से आ रहा खाली एलपीजी गैस सिलेंडर लदे ट्रक से सूमो गाड़ी की जबरदस्त टक्कर हो गई।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0001

ट्रेलर के धक्के से दो बाइक सवार युवक हुए घायल, रेफर

मीरजापुर। अहरौरा स्थानीय थाना क्षेत्र के मेंहदीपुर में स्थित (बहेरा बाबा) मंदिर के समीप तेज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *