Breaking News

लिंग्याज विद्यापीठ में फिल्म अभिनेत्री नीलम कोठारी ने जेस्ट-2023 का किया उद्घाटन

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

 

फरीदाबाद:लिंग्याज विद्यापीठ में फिल्म अभिनेत्री नीलम कोठारी ने जेस्ट-2023 का रिबन काटकर बड़ी धूमधाम से उद्घाटन किया। इस मौके पर उनके द्वारा फिल्माई गई फिल्मों की शॉर्ट मूवी चलाई गई जिसे देखकर वो भाव विभोर हो गई। हम साथ-साथ है मूवी के इमोशनल सीन को देखकर उनकी आंखे ही भर आई। इस अवसर पर छात्रों-स्टाफ सदस्यों ने उनकी फिल्माई गई फिल्मों के गाने गाए। जिसे सुनकर पूरा हॉल तालियों की घरघराहट से गूंज उठा। इस मौके पर नीलम कोठारी ने संस्थान के 25 वर्ष पूरे होने की सबको बधाई दी।

 

साथ ही उन्होंने अपने जीवन के अहम पलों को सबके साथ सांझा किया। उन्होंने बताया कि जब उन्हें पहली फिल्म का ऑफर मिला था और उनसे पूछा गया था कि क्या आप हिरोइन बनना चाहती है तो उन्होंने कहा था कि नहीं मैं एक वकील बनना चाहती हूं। फिल्मों में आने के लिए उन्हें कड़ी मेहनत करनी पड़ी। क्योंकि हांगकांग में रहती थी उन्हें हिन्दी नहीं आती थी। उन्हें हिन्दी सिखनी पड़ी थी। उन्होंने बताया कि 40 फिल्मों के बाद कैसे उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को छोड़कर अपना फैमिली बिजनेस संभाला। इस अवसर पर उन्होंने अपनी वेबसीरीज के बारे में भी बताया।

IMG 20231127 WA0017

उन्होंने विद्यार्थियों को संदेश दिया कि आप जो भी लाइफ में करना या बनना चाहते है उसके लिए पैशनेट बने। कड़ी मेहनत करे क्योंकि कड़ी मेहनत के बिना जीवन में कुछ भी नहीं मिलता है। संस्थान सचिव डॉ.पिचेश्वर गड्डे ने उनका स्वागत किया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *