Breaking News
WhatsApp Image 2021 10 31 at 6.26.27 PM

राजश्री मेडिकल अस्पताल गंदा पानी मेडिकल वेस्ट मटेरियल को खतों में फेंकता किसान परेशान।

 

रिपोर्ट सौरभ पाठक IBN NEWS बरेली

राजश्री मेडिकल अस्पताल गंदा पानी मेडिकल वेस्ट मटेरियल को खतों में फेंकता है और पंपिंग सेट से अंदर का गंदा पानी खेतो छोंड़ता है जिससे किसानों की फसलें बर्बाद हो रही है। शिकायत करने पर किसानों से राज श्री के मैनेजर ने की मारपीट।

फतेहगंज पश्चिमी – नेशनल हाईवे के राजश्री अस्पताल का गंदा पानी गांव वासियों के खेतों में जा रहा है जिसकी शिकायत राजश्री के मैनेजर से की मैनेजर ने एक न सुनी और मारपीट करने लगा जिसको लेकर जीवनलाल निवासी ग्राम जगतपुर काशीराम ने थाने में तहरीर दी है।आरोप है कि वीरपाल पुत्र झाझन लाल ,यशपाल पुत्र शालिग् राम, जितेंद्र कुमार पुत्र कुंवर सेन ग्राम प्रधान व अन्य निवासी गण ग्राम जगतपुर काशीराम के खेत राजश्री मेडिकल इंस्टिट्यूट टोल प्लाजा के पास है जिसमें राजश्री मेडिकल इंस्टिट्यूट वाले अपना अस्पताल आदि की गंदगी वह गंदा पानी पंपिंग सेट वाटर पंप से खेतों में छोड़ते हैं

जिससे ग्राम वासियों व अन्य खेतों में बोई जाने वाली फसल नष्ट हो जाती है वह आमजन मानस के जीवन जानवरों तथा पर्यावरण बुरी तरह से प्रभावित कर रही है जिससे जानलेवा बहुत सारी गंभीर बीमारियां हो रही हैं जिससे गाँव के लोगों को आर्थिक नुकसान हो रहा है। वीरपाल की 7 बीघा घुइया और12 बीघा गन्ना जितेंद्र का 8 बीघा गन्ना पूरा नष्ट हो गया। यशपाल का 3 बीघा खेत मेडिकल अस्पताल द्वारा निकाले गए पानी मैं नष्ट हो गया इसकी शिकायत करने गांव के लोग मेडिकल अस्पताल के मैनेजर के पास गये तो उसने लोगों से मारपीट कर वहां से भगा दिया।जिसकी तहरीर 26 अक्टूबर को थाने में दी लेकिन उसकी कोई भी सुनवाई ना हुई। उन्हें इस बात का पता लगा गया

तो वह 28 अक्टूबर को शाम के लगभग 5 बजे मैनेजर गुड्डू का उसके साथ तीन अन्य लोग अवैध असले के साथ डाटा बांध कर जीवनलाल के घर घुस आए और गंदी गंदी गाली देते हुए मारपीट करने लगे शोर मचाने पर गांव के अन्य आ गया तो वह जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गये। प्रभारी ने बताया जांच की जा रही है जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *