Breaking News
WhatsApp Image 2022 05 26 at 11.45.36 AM

फरीदाबाद-अचानक आई बारिश से शहर में हर जगह पर हुआ जलभराव,ठप हुआ यातायात

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद: एक तरफ शहर में चारों तरफ भरा पानी अंडरपास में डूबे वाहन, सड़कों पर जाम, घंटों समय गुल रही बिजली और दूसरी तरफ सबकुछ दुरुस्त होने के दावे करते अधिकारी। यह हाल दिखा स्मार्ट सिटी फरीदाबाद का सोमवार सुबह हुई बारिश के बाद। सुबह 7‌बजे 9 बजे तक तेज हवा के साथ बारिश होती रही। जिससे शहर के अधिकतर हिस्सों में घुटनों तक पानी भर गया। सेक्टर-10 में रोड पर भरे पानी में करंट उतर आया,जिसकी चपेट में आई ब्यूटीशियन तुंरत बेहोश हो गई। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।पूरे दिन सोशल मीडिया पर लोग नगर निगम को कोसते रहे। वहीं नगर निगम अधिकारियों ने दावा किया कि उन्होंने सभी नालों की सफाई करा ली है और जलभराव के लिए एफएमडीए और एनएचएआई को जिम्मेदार ठहरा दिया।
➡️पास इलाकों में भी जलभराव
ओल्ड फरीदाबाद के पास सेक्टर-14,15,16,17,18,19,28,पानी में डूब गए। एनआईटी की जवाहर कॉलोनी,डबुआ कॉलोनी,पर्वतीय कॉलोनी,कपड़ा कॉलोनी,नंगला,राजीव कॉलोनी,गौछी,जीवन नगर, सेक्टर-55,22,23,24, में सड़कों पर पानी भरा रहा।
➡️अब कोई नहीं ले रहा जिम्मेदारी
▪️अब नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि यह जलभराव एफएमडीए और एनएचएआई के कारण हुआ है, क्योंकि नई सड़कें बनाने से ड्रेनेज सिस्टम ब्लॉक हो गया है। एनएचएआई ने कई चौराहों पर ड्रेनेज का काम ही नहीं किया है।
➡️ एक महीने से सफाई कराने का दावा
▪️नगर निगम चीफ इंजीनियर रामजी लाल ने बताया कि एक महीने से 20 से ज्यादा जेसीबी,100 से ज्यादा कर्मचारी नालों की सफाई कर रहे हैं। नालों की सफाई और डिस्पोजल पर मोटर ठीक कराने में 2 करोड़ रुपये एक महीने में खर्च हो चुके हैं।
⏹️नगर निगम ने सभी नालों की सफाई करवा दी है। सोमवार को अचानक और उम्मीद से ज्यादा बारिश हो गई। जिससे जलभराव हुआ। सुबह बिजली कटने से डिस्पोजल सही से काम नहीं कर पाए।लाइट आते ही डिस्पोजल चालू कर दिए गए और कुछ इलाकों से पानी निकल गया।-रामजी लाल,चीफ इंजीनियर, नगर निगम

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *