Breaking News
WhatsApp Image 2022 05 25 at 3.57.51 PM

अमृत महोत्सव के अंतर्गत स्टूडेंट पुलिस कैडेट प्रभारी इंस्पेक्टर सविता ने जुनहेड़ा के सरकारी स्कूल पहुंचकर बच्चों को जागरूक किया

फरीदाबाद से खुशी वत्स की रिपोर्ट

फरीदाबाद:पुलिस आयुक्त विकास कुमार अरोड़ा के दिशा निर्देश के तहत कार्य करते हुए स्टूडेंट पुलिस कैडेट प्रभारी इंस्पेक्टर सविता की अगुवाई में फरीदाबाद के गांव जुनहेड़ा स्थित सरकारी स्कूल पहुंचकर छात्र छात्राओं को बाल अपराध शोषण तरह सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूक कर इनसे लड़ने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर उनके साथ ट्रैफिक ताऊ विरेंद्र तथा दुर्गा शक्ति की टीम मौजूद रही। वहीं स्कूल की तरफ से प्रिंसिपल नंदकिशोर तथा शिक्षक सुशील,राजकुमार,राजीव, जवाहरलाल ऋतुराज व सुरेश, शिक्षिका मोनिका,नीलम तथा पूनम भी मौजूद रही। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि इंस्पेक्टर सविता की टीम छात्राओं को लगातार जागरूक करने में लगी हुई है और वह प्रतिदिन अलग-अलग स्थानों पर जाकर छात्रों को विभिन्न सामाजिक मुद्दों के बारे में जागरूक करने की कोशिश कर रही है ताकि इस देश की नौजवान पीढ़ी को समाज में घटित होने वाले अपराधों के बारे में समय पर जागरुकता करके उससे लड़ने में सफलता प्राप्त हो सके और शिक्षा के माध्यम से एक बेहतरीन समाज का निर्माण हो सके। इसी क्रम में आज पुलिस की विभिन्न टीमें छात्रों को जागरूक करने के लिए जुनहेड़ा गांव में स्थित राजकीय स्कूल में पहुंची जहां उन्होंने बच्चों के विरुद्ध घटित होने वाले लगभग सभी अपराधों के बारे में जानकारी देते हुए सरकार द्वारा इनके निषेध के लिए बनाए गए कानूनों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने समाज में फैली कुरीतियों के बारे में छात्रों को जागरूक करते हुए बताया कि समाज के कुछ नकारात्मक प्रवृत्ति के लोग भ्रूण हत्या,निरक्षरता,शोषण,नशा इत्यादि कुरीतियों को अपनी संस्कृति समझते हैं परंतु उन्हें यह ज्ञात होना चाहिए कि यह पूरे समाज के लिए नुकसानदायक है जिसकी वजह से समाज में अपराध और अपराधियों की संख्या में वृद्धि होती है। जन्म से पहले ही लिंग जांच करवाकर कन्याओं को गर्भ में ही मरवा दिया जाता है जो कि कानून के साथ-साथ मानव जगत की नजर में भी एक अपराध है और हमें इस प्रकार के अपराधों के प्रति जागरूक होकर इसके विरुद्ध आवाज उठानी चाहिए ताकि किसी अन्य बच्चे या महिला को इसका शिकार होने से बचाया जा सके। अंत में पुलिस से संपर्क करने के माध्यमों के बारे में बच्चों को जागरूक करते हुए पुलिस टीम ने बताया कि वह किसी भी प्रकार के अपराध की सूचना 112 पर दे सकते हैं। इसके अलावा महिला हेल्पलाइन 1091, साइबर अपराधों से संबंधित शिकायतें 1930 और बच्चों से संबंधित किसी भी अपराध के लिए वह 1098 पर संपर्क कर सकते हैं। इसी के साथ इस जागरूकता कैंपेन का समापन किया गया जिसमें बच्चों द्वारा पूरी पुलिस टीम का तहे दिल से धन्यवाद किया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *