Breaking News
WhatsApp Image 2024 05 14 at 7.31.52 AM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की भारत की एकता,अखंडता और प्रभुत्ता की रक्षा:कृष्णपाल गुर्जर

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:पलवल -भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर के चुनावी अभियान को आज उस समय बड़ा बल मिला, जब पलवल जिले के बैंसलात के बड़े गांव बड़ौली में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद मौजिज सरदारी ने उन्हें सम्मान रुपी पगड़ी बांधकर खुले समर्थन का ऐलान किया। जनसभा में उपस्थित सर्व समाज के लोगों ने दोनों हाथ उठाकर भाजपा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर को भारी बहुमत से तीसरी बार संसद भेजने का आर्शीवाद दिया। श्री गुर्जर ने बड़ौली के अलावा घोड़ी,चांट,नाई नंगला,रसूलपुर, अलिका,धतीर द्वारा आयोजित स्वागत समारोह में शिरकत की।

WhatsApp Image 2024 05 14 at 7.31.52 AM

सभी कार्यक्रमों में भारी संख्या में उपस्थित लोगों ने गुर्जर का फूल मालाओं से भव्य स्वागत कर उन्हें विजयी बनाने का भरोसा दिलाया। सभाओं को संबोधित करते हुए कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि 2014 से पहले पाकिस्तान हमारे सैनिकों के सिर काटकर ले जाता था,लेकिन मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने के बाद ‘अभिनंदन’को भी पाकिस्तान 48 घण्टे में स्वयं छोड़ने आता है।

पहले जब पाकिस्तान की ओर से सीमा पर गोली चलती थी तो हमारे फौजी भाईयों को जवाबी कार्यवाही के लिए दिल्ली से आदेश लेने पड़ते थे,लेकिन मोदी ने प्रधानमंत्री बनने के बाद फौजियों को स्पष्ट कहा कि अगर पाकिस्तान से 10 गोली चलती है तो आप 500 गोलियां चला देना, दिल्ली से आदेश लेने की प्रतीक्षा मत करना। यह बदलाव हुआ है दस सालों में। मोदी की दूरदर्शिता सोच के चलते आज देश अमेरिका और चीन के बाद विश्व की तीसरी नंबर की सबसे बड़ी पावर बनने की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी जी ने देश की एकता,अखंडता और प्रभुत्ता की रक्षा की है इसलिए आने वाली 25 मई को भाजपा के पक्ष में भारी मतदान करके मोदी जी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री चुने ताकि भारत और मजबूती की ओर अग्रसर हो सके। कृष्णपाल गुर्जर ने पलवल के विकास का जिक्र करते हुए कहा कि दस वर्षों में पलवल में विकास के नए आयाम स्थापित हुए है,पूर्व की सरकारों में यह जिला विकास के मामले में पिछड़ गया था। जिसे फिर से विकास की पटरी पर लाया गया। उन्होंने कहा कि पहले पलवल में इतना जाम लगता था कि लोगों को भारी परेशानी होती थी।

हमने पलवल को जाम मुक्त करके यहां सुंदर सड़कों और फ्लाईओवर बनवाएं। इसके अलावा अलीगढ़ रोड पर पलेक में उतार-चढ़ाव बनवाया जा रहा है,जो कि 15 दिन में पूर्ण हो जाएगा। उसके बाद यहां लगने वाला थोड़ा बहुत जाम भी खत्म हो जाएगा। इसी प्रकार पलवल में कोई मेडिकल कालेज नही था,हमने पेलक में मेडिकल कालेज बनवाया। जबकि पलवल से लेकर कुंडली तक छह हजार करोड़ की रेलवे लाईन बिछाने का काम चल रहा है और पलवल के रेलवे स्टेशनों का भी जीर्णाेद्धार करके उन्हें सुंदर बनाने का काम किया जा रहा है।

गुर्जर ने कहा कि सराय ख्वाजा से लेकर करमल बार्डर तक जितने भी रेलवे फाटक थे। सब पर पुल मंजूर करवा दिए, पूरी लोकसभा में एक भी रेलवे फाटक बिना पुल के नहीं रहेगा। उन्होंने कहा कि पलवल में लोगों को बेहतर सुविधाएं देने के उद्देश्य से सारी कालोनियों में सीवरेज लाईन व पानी की लाईन नए सिरे से बिछाई गई है। उन्होंने कहा कि गांव की एक भी ऐसी फिरनी नहीं है,जहां पानी हो,दस सालों में फिरनी और नालियां बनाकर विकास करवाया गया है।

बल्लभगढ़ से पलवल तक मेट्रो भी लाई जा रही है,जिसकी डीपीआर बन रही है। गुर्जर ने कहा कि जहां ब्लाक जरूरी था, वहां ब्लाक बनवाया,जहां मार्केट कमेटी बनानी थी,वहां मार्केट कमेटी बनाई,इसके अलावा 50 सालों से हसनपुर से यूपी जाने के लिए यमुना पर पुल बनाने की मांग चली आ रही थी,जिसे हमने पूरा करते हुए यहां पुल बनवाया,जिससे लोगों को राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि दस सालों में इतनी सड़कें बनवाई गई है,जितनी पूर्व की सरकारों में कभी नहीं बनी,पहले तो सड़कों की रिपेयरिंग भी नहीं होती थी, नई सड़कें बनवाना तो दूर की बात थी।

सराय काले खां से हाईवे फरीदाबाद से होकर निकाला है, जो कि मिंडकौला तक जाएगा और यह हाईवे जेवर हाईवे और ताज तथा केजीपी से भी जोड़ने के लिए इंटरचेंज है। उन्होंने लोगों से कहा कि दस सालों में हुए विकास के इस दौर को आगे जारी रखने के लिए 25 मई को कमल के निशान का बटन दबाकर देश में मोदी और फरीदाबाद में भाजपा प्रत्याशी को विजयी बनाने का काम करे। इस मौके पर शिक्षामंत्री सीमा त्रिखा व पलवल के विधायक दीपक मंगला ने अपने-अपने संबोधनों में कहा कि कृष्णपाल गुर्जर छत्तीस बिरादरी को साथ लेकर चलने वाले नेता है, जिन्होंने दस सालों में सभी विधानसभा में समान विकास करवाया है इसलिए पिछली दो बार की भांति इस बार भी उन्हें रिकार्ड मतों से विजयी बनाकर मोदी जी के कंधों को मजबूत करने का काम करें।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष चरण सिंह तेवतिया,स्वराज बैंसला,हरेंद्र पाल राणा,सतीश बैंसला,समुद्र भांकर चेयरमैन,अमित भड़ाना,उत्कर्ष चौधरी,पवन भड़ाना,करतार बैंसला,सतबीर पटेल,श्याम बीर चेयरमैन,हट्टी चेयरमैन,देवेंद्र रोहताश सरपंच,मनजीत सरपंच, महेंद्र भड़ाना,बिजेंद्र,राजेंद्र बैंसला,अशोक चुघ,चरण सिंह जिला पार्षद,जोगेन्द्र देशवाल,गिर्राज फौजी,बदन सिंह, जयराम सरपंच,करमवीर बाबू,मनोज मंगला,नरेश मंगला,श्रीराम,धर्मबीर,रश्मी सहरावत,जसराम फौजी,महेश जाखड़,सहित अनेकों गणमान्य लोग मौजूद थे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *