Breaking News
827a08fc 01ee 4922 9952 2328ce162904

Exclusive: जिले में अपराधियों का आतंक, तीसरे दिन तीसरी हत्या

 

रिपोर्ट टेकनारायन यादव जमुई बिहार

चकाई के रंगनिया मोड़ के समीप अपराधियों ने एक शख्स को मारी गोली मौके पर हुई मौत,चकाई प्रखंड अंतर्गत रंगनिया मोड़ के समीप अज्ञात अपराधियों ने एक युवक को गोली मार कर हत्या कर दी।प्राप्त जानकारी के अनुसार चकाई प्रखंड के सरोन गांव निवासी बनवारी यादव का पुत्र बसंत यादव 25 वर्षीय को अज्ञात अपराधियों ने गर्दन में गोली मारकर हत्या कर दिया।बताया जाता है कि सरोन निवासी बनवारी यादव का एकलौता पुत्र बसंत यादव था वह अपने घर सरोन से बाइक सवार होकर बहन के घर रंगनिया जा रहा था।

इसी दौरान रंगनिया गांव पहुँचने से पहले अज्ञात अपराधियों से बातचीत हुई फिर उन लोगों ने बसंत को मोड़ के समीप सड़क से करीब 100 फिट फील्ड में जाकर घटना को अंजाम देकर उसका बाइक और मोबाइल लेकर फरार हो गया।वही उसके परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।घटना के बाद खेत में काम कर रहे व्यक्ति ने हो हल्ला किया तो देखा कि एक युवक को गोली मारकर हत्या कर दिया है।इसकी सूचना चकाई पुलिस को दी गई।मौके पर चकाई थाना प्रभारी राजीव कुमार तिवारी अपने दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुँचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जमुई भेज दिया और उसका मोबाइल बाइक बरामद किया गया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0001

ट्रेलर के धक्के से दो बाइक सवार युवक हुए घायल, रेफर

मीरजापुर। अहरौरा स्थानीय थाना क्षेत्र के मेंहदीपुर में स्थित (बहेरा बाबा) मंदिर के समीप तेज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *