Breaking News

EXCLUSIVE: बिहार के एक औऱ आईएएस की मौत, पटना के एक निजी अस्पताल में दम तोड़ा

 

रिपोर्ट अमन सिंह IBN NEWS पटना

कहर बरपा रहे कोरोना ने बिहार के एक औऱ आई ए एस अधिकारी की जान ले ली है. पटना से ये बड़ी खबर आ रही है. कोरोना से संक्रमित होने के बाद एक निजी अस्पताल में भर्ती आईएएस की मौत हो गयी है. आज ही एक औऱ रिटायर्ड आईएएस अधिकारी की भी मौत कोरोना से हो गयी है.

मामले को लेकर मिल रही जानकारी के मुताबिक पटना के चित्रगुप्त नगर स्थित एक निजी अस्पताल में मंगलवार की शाम आईएएस अधिकारी रामेश्वर पांडेय की मौत हो गयी है. रामेश्वर पांडेय बिहार सरकार के खान एवं भूतत्व विभाग में निदेशक के पद पर तैनात थे. वे 2008 बैच के आईएएस अधिकारी थे. 59 साल के रामेश्वर पांडेय बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी थे औऱ प्रोन्नति पाकर आईएएस बने थे. ।।

इससे पहले मंगलवार की दिन में ही रिटायर्ड आईएएस अधिकारी कुंवर जंग बहादुर की भी मौत हो गयी. कुंवर जंग बहादुर अरवल के डीएम समेत कई अहम पदों पर काम कर चुके थे. कोरोना से संक्रमण के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी मौत हो गयी.

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0001

ट्रेलर के धक्के से दो बाइक सवार युवक हुए घायल, रेफर

मीरजापुर। अहरौरा स्थानीय थाना क्षेत्र के मेंहदीपुर में स्थित (बहेरा बाबा) मंदिर के समीप तेज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *