Breaking News

Exclusive: DIG मनु महाराज के फेसबुक आईडी से लड़कियों को मिला मैसेज- ‘I Love You’,मन्नू हुआ गिरफ्तार तो खुला राज़ जानिए पूरा सच

 

रिपोर्ट अमन सिंह IBN NEWS

सोशल मीडिया व तकनीक के इस वर्त्तमान दौर में साइबर अपराधी नित नए तरीक़े से लोगो को अपना शिकार बना रहे है। बिहार में सारण रेंज के डीआईजी मनु महाराज साइबर क्राइम (Cyber Crime) के शिकार हुए हैं. छपरा (Chhapra) के एक युवक द्वारा उनके नाम का इस्तेमाल कर सोशल मीडिया (Social Media) पर लोगों को ठगने का अनोखा मामला सामने आया है।हालांकि समय रहते नगर थाना पुलिस ने मनु कुमार नाम के इस आरोपी को धर दबोचा। पुलिस के मुताबिक गड़खा थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव निवासी मनु कुमार सोशल मीडिया पर डीआईजी मनु महाराज (DIG Manu Maharaj) के नाम का इस्तेमाल कर लोगों को प्रभावित करने की गतिविधियों में लिप्त था।हालांकि समय रहते पुलिस ने इस शातिर युवक के चेहरे को बेनकाब कर दिया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।।

मिली जानकारी के मुताबिक, सारण के डीआईजी मनु महाराज का नाम इस्तेमाल कर ठगी की कोशिश कर रहे गड़खा थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव निवासी नवीन कुमार के बेटे मन्नू कुमार को नगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोशल मीडिया पर डीआईजी के नाम का प्रयोग कर लोगों को प्रभावित करने और ठगी की कोशिश में मन्नू कुमार को गिरफ्तार किया है।।

पुलिस के मुताबिक, मन्नू कुमार ने फेसबुक पर डीआईजी मनु महाराज के नाम से फर्जी प्रोफाइल बनाया और खुद को मनु महाराज बताकर कई लड़कियों से दोस्ती कर ली। फिर अश्लील मैसेज भेजने लगा। मनु महाराज का प्रोफाइल देख काफी तेजी से उसके फॉलोअर बढ़ने लगे। जिसका फायदा उठाते हुए मन्नू कुमार ने कई लड़कियों से नौकरी दिलाने का वादा कर दिया। कई जगहों पर आरोपी मन्नू ने पैसे की डिमांड भी की। पैसे की डिमांड पर कुछ लड़कियों को शक हुआ तो खबर असली मनु महाराज को दी।जिसके बाद डीआईजी के आदेश पर आईटी सेल ने इसका पता लगाया और गरखा से आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। युवक ने अपना गुनाह स्वीकार कर लिया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

Screenshot 2026 09 06 22 00 14 29 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7

भटनी /देवरिया – शिक्षक दिवस पर के0 के0 पब्लिक एकेडमी सीनियर सेकेंडरी भटनी में शिक्षकों को किया सम्मानित

Ibn news Team DEORIA देवरिया, भटनी। शिक्षक दिवस के अवसर पर शनिवार को के0 के0 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *