Breaking News

Exclusive पटना में जमकर दो गुटों में झड़प,कई राउंड चली गोली

 

रिपोर्ट अमन सिंह IBN NEWS पटना

राजधानी में जमीन विवाद को लेकर खूंरेजी की घटना लगातार हो रही है। जमीन की आसमान छूती कीमतें और बाहुबलियों की बंदूके लगातार खून बहा रही है। इसी क्रम एक बार फिर नदी थाना क्षेत्र के जेठूली में ज़मीन के एक टुकड़े पर शव जलाने को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री रहे शरद यादव की सियासी पार्टी लोकतांत्रिक जनता दल (LJD) के अध्यक्ष उमेश राय और लाल बाबू राय के बीच झड़प हो गई।

 

मिली जानकारी के अनुसार शाम को तकरीबन 7 बजे एक पिकअप ड्राइवर की हादसे में मौत के बाद कुछ लोग शव जलाने श्मशान घाट पहुचे और घाट के बगल में एक भट्टे की परित ज़मीन पर चिता सजाने लगे। इसको देखकर उक्त ज़मीन जो लालबाबू राय की निजी मिल्कियत है के लोगो ने शव जलाने का विरोध करने लगे। वही उक्त ज़मीन को जहां शव के साथ आया पक्ष गैरमजरूआ बता कर शव जलाने पर आमादा था तो वही दूसरा पक्ष अपना बता कर शव जलाने के विरोध करने में जुट गया। फिर देखते ही देखते बात इतनी बिगड़ गई कि दोनों तरफ के लोग एक दूसरे से भिड़ गए और एक दूसरे पर ईट पत्थरों से हमला कर दिया।।

दोनों पक्ष ने पहले तो एक दूसरे पर जमकर लाठी डंडे से फिर पत्थर, रोड़े और ईंटों से हमले किए फिर अचानक बन्दूकबाजो ने मोर्चा सम्भालते हुए एक दूसरे पर ताबड़तोड फायरिंग शुरू कर दी। अचानक गोलियों की आवाज सुनकर भगदड़ मच गई। इधर दोनों पक्षो ने फायरिंग करते हुए इलाके को दहला दिया।अचानक अंधेरे में गोलियों की आवाज सुनकर भगदड़ मच गई। इधर दोनों पक्षो ने फायरिंग करते हुए इलाके को दहला दिया।।

मिली जानकारी के अनुसार उमेश राय गुट के 8-10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बड़ी संख्या में अपने लोगो के घायल होने के बाद उमेश राय गुट के पाँव उखड़ गए और वो वारदात स्थल से पीछे हट गए। वही बड़ी संख्या में लोगो के जख्मी लोगो को लेकर कोहराम मच गया।

वही, दो पक्षो में भिड़त के बाद गोलीबारी की खबर पर स्थानिए थाना पुलिस पहुची तो दोनों पक्ष तीतर बितर हो गए। लेकिन जिस शव को जलाने को लेकर भिड़ंत हुई है वह शव वही छोड़कर फरार हो गए है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0001

ट्रेलर के धक्के से दो बाइक सवार युवक हुए घायल, रेफर

मीरजापुर। अहरौरा स्थानीय थाना क्षेत्र के मेंहदीपुर में स्थित (बहेरा बाबा) मंदिर के समीप तेज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *