Breaking News
WhatsApp Image 2024 04 10 at 6.42.19 PM

ईओ ने ईदगाहों का किया निरीक्षण, पानी, साफ-सफाई का जाना हाल

 

मीरजापुर।ईद-उल-अजहा पर्व को देखते हुए बुधवार को अहरौरा नगर पालिका अधिशासी अधिकारी अमिता सिंह ने नपा कर्मचारियों के साथ ईदगाहों का निरीक्षण किया।

WhatsApp Image 2024 04 10 at 6.42.19 PM

इस दौरान पानी साफ-सफाई कराने के साथ ही अन्य सुविधाओं के लिए कर्मचारियों को निर्देश दिए।
अधिशासी अधिकारी अमिता सिंह ने कहा कि त्योहार के मौके पर नगर पालिका की तरफ से क्षेत्र के सभी ईदगाहों पर आने-जाने वाले रास्तों की साफ-सफाई व्यवस्था के साथ चूने और पानी के छिड़काव की व्यवस्था की जाएगी। इसके साथ ही पेयजल आदि सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएगी।

और हम सभी की जिम्मेदारी बनती है कि जनमानस का ख्याल रखते हुए त्योहार को खुशी व सौहार्दपूर्वक ढंग से मनाएं।
उन्होंने त्योहार पर नगरवासियों से स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग की अपील की।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260623 WA0001

अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर सिक्खों चलते राहगीरों को पिलाया शरबत

मीरजापुर। अहरौरा पांचवें पातशाही श्रीगुरु अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर संगत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *