Breaking News
WhatsApp Image 2024 04 11 at 10.08.31 AM

आज ईद उल फितर अमन व शांति के लिए होगी,शहर की हर मस्जिद में समय पर नमाज अदा होगी

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:आज ईद दीदार किया जाएगा इसके बाद लोग आपस में एक दूसरे से गले मिलकर एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद देंगे।
भारत के कई राज्यों में शव्वाल का चांद 10 अप्रैल की शाम को देखा गया।

WhatsApp Image 2024 04 11 at 10.08.31 AM

तो ओल्ड़ फरीदाबाद मरकज मस्जिद ईदगाह के इमाम मुफ्ती मुस्तीजाबुद्दिन ने बताया कि ईद भाईचारे का त्योहार है और हिन्दू,सिख,ईसाई सभी भाईयो से मिलने का त्योहार है ओर ईद रमजान माह के रोजे रखने का तौहफा है हम दुआ करते हैं कि अल्लाह पाक मुल्क में भाईचारा कायम रखें। तो वहीं बल्लभगढ़ स्थित ऊंचा गांव जामा मस्जिद के इमाम मौलाना जमालुद्दीन ने बताया है कि हम सभी शहरवासियों को ईद की मुबारकबाद देते हैं ओर हम दुआ करते हैं कि अल्लाह पाक इस रमजान माह के फजल से हमारे मुल्क की हिफाजत फरमाएं। हम आपको बता दें कि ईद उल फितर का चांद 10 अप्रैल को शाम 7:15 पर नजर आया था।

चांद को देखते ही मुस्लिम समुदाय में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। और बाजारों में कपड़े व अन्य सामानों की खरीदारी शुरू हो गई थी। अब आज ईद की नमाज अदा की जाएगी सभी मस्जिदों के इमामों ने अपनी अपनी मस्जिद ईद की नमाज को लेकर पूरी तैयारी कर ली थी।
➡️ईद की नमाज का समय व मस्जिद के नाम।
▪️ ओल्ड़ फरीदाबाद मरकज मस्जिद ईदगाह में 7:30 बजे।
▪️ ओल्ड़ फरीदाबाद बाबा नूरूद्दिन दरगाह में 7:30 व 8:00 बजे।
▪️ ओल्ड़ फरीदाबाद रहमानी मस्जिद कब्रिस्तान में 7:30 बजे।
▪️ ओल्ड़ फरीदाबाद शाही जामा मस्जिद में 8:30 बजे।
▪️ बल्लभगढ़ ऊंचा गांव जामा मस्जिद में 8:15 बजे।

▪️ बल्लभगढ़ जीवन नगर इमामे आजम मस्जिद में 7:15 बजे।
▪️ बल्लभगढ़ राजीव कालोनी रजा मुस्तफा मस्जिद में 8:30 बजे ‌
▪️ फरीदाबाद डीएलएफ तैगिया मदरसा में 8:00 व 9:00 बजे।
▪️ बड़खल रामपुर वाली रजा मुस्तफा मस्जिद में 7:30 बजे।
▪️ मदरसा हिदायत इस्लामिक मोहम्मदी में 9:00 बजे।
▪️अबू बकर मस्जिद इन्दिरा नगर कालोनी में 8:30 बजे।
▪️ बल्लभगढ़ आशियाना फ्लैट सेक्टर-56/56ए अली मस्जिद में 8:00 बजे।
▪️गुलशन-ए-मदीना मस्जिद आजाद मुजसेर में 8:00 बजे।
▪️ सेक्टर-6 ईदगाह जामा मस्जिद में 8:00 बजे।
▪️ चिश्तिया नूरी मस्जिद संजय कालोनी में 7:00 बजे व 8:00 बजे।
▪️ सेक्टर-62 आशियाना फ्लैट मस्जिद में 9:00 बजे।
▪️नूर मस्जिद किसान मजदूर कालोनी में 7:30 बजे।
▪️रजा मस्जिद एसजीएम नगर में 8:30 बजे।
▪️ बड़खल दिल्ली वाली मस्जिद में 8:00 बजे।
▪️ नूरानी मस्जिद सेक्टर-45 में 8:15 बजे।
▪️बिलाल मस्जिद एसडीएम नगर में 8:15 बजे।
▪️ बड़खल नवाब मस्जिद में 7:30 बजे।
▪️ जामा मस्जिद 36 गज सेक्टर-3 बीएल में 8:00 बजे।
▪️ गोसिया अजीज मदरसा मस्जिद चावला कालोनी में 8:15 बजे।
इस सभी मस्जिदों में होगी ईद उल फितर की नमाज।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *