Breaking News
8a8ddfbe a67f 4f1b 855a d4ae34ea3eec

अज्ञात कारणों से महिला ने नहर में लगाई छलांग

अयोध्या ब्यूरो कामता शर्मा
अयोध्या।8a8ddfbe a67f 4f1b 855a d4ae34ea3eec
पूराकलंदर थाना क्षेत्र के डाभासेमर के पास शारदा सहायक नहर में सोमवार को एक विवाहित महिला ने नहर में छलांग लगा दी। मौके पर ग्रामीण एकत्रित हो गए और पुलिस को सूचना दी।

जिस पर सिपाही यदुवीर यादव व रितिक ने ग्रामीणों के साथ महिला को बचाने के लिये नहर में छलांग लगा दी और महिला को बेहोश अवस्था में नहर से निकालकर इलाज के लिये जिला अस्पताल भिजवाया जहां उसका इलाज चल रहा है।

थाना प्रभारी पूराकलंदर रतन शर्मा ने बताया कि सोमवार को उन्हें सूचना मिली कि एक अज्ञात महिला शारदा सहायक नहर में कूद गई है सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रतन शर्मा अपनी टीम के साथ घटना स्थल पर पहुँचे और महिला को बचाने के लिये सिपाही यदुबीर यादव और रितिक ने ग्रामीणों के साथ नहर में छलांग लगा दी और विवाहित महिला को बाहर निकाल लिया और अस्पताल भिजवाया दिया ।

जहां उसका इलाज चल रहा है। महिला की पहचान रेनू पत्नी अंगद उम्र लगभग 27 वर्ष निवासी पिपरी थाना पूराकलंदर के रूप में हुई है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *