Breaking News
WhatsApp Image 2021 08 21 at 11.55.08 PM

मंत्रा कंपनी के कर्मचारी की मुखबिरी की वजह से हुई थी रामगढ़ताल क्षेत्र में लूट की घटना

पुलिस ने मंत्रा कंपनी के कर्मचारी सोनू को भी किया गिरफ्तार

रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर । रामगढ़ताल क्षेत्र के वरदायिनी अस्पताल के पास 16 अगस्त को सीएमएस कंपनी के कर्मचारी से ₹528000 की लूट घटना मंत्रा कंपनी के कर्मचारी की मुखबिरी की वजह से हुई थी। जिसके बदले उसे ₹10000 भी मिला था। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान घायल सिकंदर से पूछताछ के दौरान जानकारी के आधार पर सिंदुली बिदुली के रहने वाले सोनू पुत्र बंगाली प्रसाद को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है । घटना को कारित करने में चार लोगों की भूमिका रही है जिसमें से तीन बदमाश घटना के समय मौजूद थे जिनकी मौजूदगी सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने की है वही मंत्रा कंपनी के कर्मचारी सोनू को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा है घटना का खुलासा व्हाइट हाउस में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान एसपी सिटी सोनम कुमार व एसपी क्राइम डॉक्टर एमपी सिंह ने संयुक्त रूप से किया।
उन्होंने बताया कि पकड़े गए बदमाश के पास से पुलिस में 158000 अब तक बरामद किए गए हैं और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल 315 बोर का देसी तमंचा एक जिंदा कारतूस दो खोखा कारतूस का पुलिस ने बरामद किया है।
घटना का खुलासा करने वाली टीम में रामगढ़ ताल प्रभारी जगत नारायण सिंह उप निरीक्षक अक्षय कुमार मिश्रा उपनिरीक्षक विशाल कुमार उपाध्यक्ष उप निरीक्षक अभिनव मिश्रा उप निरीक्षक निरीक्षक चंद्रभान सिंह उप निरीक्षक अरुण कुमार सिंह हेड कांस्टेबल शशिकांत राय सनातन सिंह राशिद खान तेज सिंह लोकनाथ सिंह कांस्टेबल प्रवीण कुमार पांडे देवेंद्र सिंह यादव देवानंद चौधरी शामिल रहे।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *