Breaking News
WhatsApp Image 2021 08 21 at 11.54.47 PM

मिशन शक्ति के तीसरे चरण का शुभारंभ

गोरखपुर की डॉ पूनम शुक्ला समेत पांच शिक्षिकाओं को उच्च शिक्षा विभाग की तरफ से किया गया सम्मानित

पहले व दूसरे चरण में अच्छा प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को मिला सम्मान

रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर । उत्तर प्रदेश की महिलाओं-बेटियों को स्वावलंबी और सुरक्षा के लिए उन्हें जागरूक करने के लिए मिशन शक्ति अभियान के तीसरे चरण का शुभारंभ हो गया। गोरखपुर में सर्किट हाउस में जिला पंचायत अध्यक्ष साधना सिंह , नगर विधायक डॉ राधा मोहन दास अग्रवाल, राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष डॉ अंजू चौधरी,सहजनवां विधायक शीतल पांडेय की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उच्च शिक्षा विभाग की तरफ से मिशन शक्ति के पहले व दूसरे चरण में उल्लेखनीय कार्य करने वाली गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ पूनम शुक्ला, डॉ कुमुद त्रिपाठी , प्रोफेसर सुषमा पांडेय , श्रीमती शिप्रा सिंह व डॉ रुक्मिणी चौधरी की मिशन शक्ति पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
मिशन शक्ति के तीसरे चरण में महिलाओं को रोजगार के मुख्यधारा से जोड़ने पर फोकस किया जाएगा।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *