Breaking News

भारी बारिश के कारण टड़वा कला में खपरैल मकान ध्वस्त ।

रिपोर्ट अभिषेक चौबे

गोरखपुर/सहजनवां। तीन दिनों से हो रही लगातार भारी बारिश के कारण 28 मई 2021 शुक्रवार को पाली ब्लाक के टड़वा कला गांव में, रुमाली देवी पत्नी फूलचंद का खपरैल का मकान गिरकर ध्वस्त हो गया। मकान गिरने के कारण घर में रखा सभी सामान दब गया। गनीमत रहा कि- समय रहते मकान से लोग बाहर निकल गए थे, जिससे किसी जान का खतरा नहीं हुआ। रुमाली देवी ने बताया कि- पिछले पांच वर्षों में ग्राम पंचायत द्वारा हमें एक अदद भी मकान नहीं दिया गया । हम लोग जर्जर खपरैल के मकान में रहने को मजबूर थे। हालांकि हमने तत्कालीन प्रधान व ग्राम सचिव से अपने घर की जर्जर हालत संबंधी समस्या बताई थी,पर हमारी मदद नहीं की गई ।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261007 WA0003

एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *