Breaking News

देवरिया – पोक्सो एक्ट एवं 3 (2) 5 एससी एसटी एक्ट के मुख्य अभियुक्त को खुखुंदू पुलिस ने गिरफ्तार किया

Ibn news Team DEORIA

प्रेस विज्ञप्ति दिनांक 13.09.2023 जनपद देवरिया श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद देवरिया के निर्देश के क्रम में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद देवरिया के कुशल मार्गदर्शन में आज खुखुंदू जनपद देवरिया की पुलिस टीम द्वारा मुकदमा अपराध संख्या 271/23 धारा 363/376आईपीसी,3/4 पोक्सो एक्ट एवं 3(2)5 एससी एसटी एक्ट के मुख्य अभियुक्त को आज दिनांक 13/09/23 को भरथूआ चौराहा थाना खुखुंदू जनपद देवरिया से गिरफ्तार कर लिया गया.

गिरफ्तारी के उपरांत उसे माननीय न्यायालय में प्रस्तुत कर रिमांड प्राप्त कर न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार जनपद देवरिया में भेज दिया गया.

ज्ञातव्य है कि मुकदमा उपरोक्त दिनांक 04/09/2023 को वादिनी ( नाम पता गोपनीय )थाना खुखुंदू जनपद देवरिया द्वारा दिनांक 28/08/23 की रात्रि में अपनी पुत्री के अपहरण और उसके साथ दुष्कर्म किए जाने के संबंध में थाना खुखुंदू पर अभियुक्त के विरुद्ध पंजीकृत कराया गया था.
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
1- भोलू यादव पुत्र सुभाष यादव उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम मंगराईच थाना खुखंदू जनपद देवरिया
गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरण

  1. प्रभारी निरीक्षक खुखुंदू संतोष कुमार सिंह
  2. उपनिरीक्षक अभिषेक यादव
    थाना खुखुंदू. जनपद देवरिया विवेचक -श्रीयश त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी नगर,जनपद देवरिया

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260808 WA0007

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से NEET अभ्यर्थी युवक की मौत, खेत से लौटते समय हुआ हादसा

मानिकपुर गांव में तेज बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आया 21 वर्षीय रोहित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *