Breaking News

देवरिया – विश्व को सत्य ,अहिंसा का पाठ पढ़ाया महात्मा गांधी ने – रामजी गिरि

Ibn news Team DEORIA

रिपोर्ट सुभाष यादव

 

देवरिया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के शहादत दिवस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला कांग्रेस कार्यालय पर गोष्ठी का आयोजन कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित किया। सबसे पहले कार्यकर्ताओं ने नगरपालिका परिषद स्थित गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जिला कार्यालय पर गोष्ठी का आयोजन किया। इस दौरान सम्बोधित करते हुए निवर्तमान जिलाध्यक्ष रामजी गिरि ने कहा कि पूरे विश्व को सत्य और अहिंसा का पाठ महात्मा गांधी ने पढ़ाया।उन्होंने देश को आजादी दिलाने के लिए अपना सब कुछ न्यौछावर कर दिया। उनके सिद्धान्तों पर चल कर ही देश आज आगे बढ़ा है।

 

IMG 20250130 WA0014

उनके सिद्धान्तों के विरोधियों ने उनकी हत्या कर विचारधारा को खत्म करना चाहा लेकिन वह विरासत अब भी सुरक्षित है। गोष्ठी को पूर्व विधायक दीनानाथ कुशवाहा, बिस्मिल्लाह लारी,मुकुन्द भाष्कर मणि त्रिपाठी, वरुण राय,समीर पांडेय,रामअशीष साहनी,नागेंद्र शुक्ल, विजय शेखर मल्ल रोशन,आलोक त्रिपाठी राजन,मार्कण्डेय मिश्र, सुहैल अंसारी,डॉ एस के पाठक,जयप्रकाश पाल,विजय शंकर मिश्र, प्रेमलाल भारती,महेन्द्र अम्बेडकर, सुबाष राय,धर्मेन्द्र पांडेय, उत्तेज मिश्र, शिवशंकर सिंह, संजीव मिश्र,वीरेंद्र तिवारी आदि ने सम्बोधित किया।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *