Breaking News

एक हफ्ते से गायब किशोर की जंगल मे मिली लाश,हत्या की आशंका

Ibn न्यूज़ टीम
निचलौलमहराजगंज
निचलौल कस्बे के मारवाड़ी मोहल्ले से गायब 18 वर्षीय किशोर का शव पुलिस ने जंगल से बरामद किया है। किशोर की हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है जबकि पुलिस इसे हत्या का मामला मानकर चल रही है। यह किशोर 30 अक्तूबर से ही घर से गायब था। अगले दिन उसके पिता की तहरीर पर पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज किया था। शव क्षत-विक्षत होने के कारण पहले परिजन उसे पहचान ही नहीं पा रहे थे लेकिन बाद में परिजनों ने किशोर की पहचान की। पुलिस ने जहाँ शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है वहीं संदेह के आधार पर पुलिस कुछ लोगों से पूछताछ कर रही है। बताते चले कि निचलौल कस्बे के मारवाड़ी मोहल्ला निवासी राकेश मद्धेशिया का 18 वर्षीय पुत्र अमन मद्धेशिया निचलौल के एक निजी विद्यालय में कक्षा सात में पढ़ता था। 30 अक्टूबर को अपराह्न तीन बजे विद्यालय से लौटने के बाद भोजन कर वह खेलने चला गया और तभी से वापस नहीं लौटा। इस बीच परिजन व पुलिस उसकी खोजबीन करते रहै। मामले में अज्ञात के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज हुआ। शुक्रवार की रात में वन कर्मियों ने एक अज्ञात शव को जंगल में देखे जाने के बाद इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर थाने में लाई। रात में पहचान न हो पाने से शनिवार की सुबह पुलिस ने शव को महराजगंज मर्चरी हाउस में रखवा दिया। वहां दोपहर में पहुंचे अमन के परिजनों ने उसकी पहचान की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। इस बाबत थानाध्यक्ष सुनील कुमार राय ने बताया कि निचलौल रेंज के जंगल में मिले शव की पहचान परिजनों ने कर ली है। यह किशोर एक सप्ताह पहले घर से गायब था और इस मामले में अपहरण का केस दर्ज है। जाँच की जा रही है।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260808 WA0016

देवरिया – श्रद्धा और विश्वास ही शिव-पार्वती का स्वरूप : पं. राघवेन्द्र शास्त्री – शिव महापुराण कथा के षष्ठम दिवस पर निकली भव्य शिव बारात, बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू, देवरिया। सावन के पावन महीने में मठिया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *