Breaking News
IMG 20220827 171037

बागीचे में खून से लथपथ मिली 17 वर्षीय लड़की की लाश

Ibn24×7news
घुघली महराजगंज
कोचिंग करने जा रही थी नाबालिक छात्रा :शरीर पर चाकू के घाव के निशान
जनपद महराजगंज के घुघली थाना क्षेत्र के बारीगांव में लगभग 12 बजे कम्यूटर कोचिंग करने साइकिल से निकली नाबालिक छात्रा की शव राजी टोला नहर के पास मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। छात्रा के गले और शरीर पर चाकुओं के गहरे निशान मिले हैं। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस घटना स्थल पर पहुँच कर जाँच में जुट गयी।

मिली जानकारी के मुताबिक मृत लड़की कप्तानगंज थाना क्षेत्र के जनपद कुशीनगर के गजरा गाँव निवासी 17 वर्षीय अंजू सिंह पुत्री संतोष सिंह की है। अंजू इंदरपुर स्थित एक सेंटर पर कम्प्यूटर की कोचिंग करने जा रही थी।उसके चाचा रघुवंश सिंह ने बताया कि हर रोज की तरह शनिवार को वह 12 बजे साइकिल से घर से इंदरपुर के लिए निकली थी।छात्रा के गले और हाथ पर धारदार हथियार से हमला किया गया है।मौके पर पहुँचे अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह वक्षेत्राधिकारी अजय सिंह चौहान ने घटना स्थल पर पहुँच कर शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर कार्रवाई मे जुट गये।
एएसपी आतिश कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया ये हत्या का मामला लग रहा है।मुकदमा पंजीकृत करने के बाद जाँच के बाद जो तथ्य सामने आएगा उसी के आधार पर कार्रवाई की जायेगी।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261006 WA0001

देवरिया – स्वास्थ्य केंद्र भटनी पर संविदा कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपा

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया, भटनी।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संगठन के प्रांतीय नेतृत्व के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *