Breaking News

द पिलर्स पब्लिक स्कूल द्वारा खेल दिवस पर ”मिनी मैराथन” प्रतियोगिता का आयोजन- 29 को

IMG 20220827 WA0121

 

रिपोर्ट ब्यूरो

 

गोरखपुर। द पिलर्स पब्लिक स्कूल सिविल लाइन्स, गोरखपुर के द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर एक मिनी मैराथन प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 29 अगस्त 2022 को होना है। यह आयोजन विद्यालय के गेट संख्या 1 से प्रात: 8:00 बजे से प्रारम्भ होकर गोरखपुर क्लब,गोरखपुर विश्वविद्यालय मुख्य गेट,सहारा प्रेस,सिटी मॉल चौक से होते हए पुन: विद्यालय के गेट संख्या 1 पर लगभग प्रातः 9:00 बजे समाप्त होगा।
द पिलर्स पब्लिक स्कूल सिविल लाइन्स तथा द पिलर्स स्कूल सिक्टौर के प्रतिभागियों की संख्या लगभग 210 होगी। प्रतिभागियों की सुविधा एवं स्वास्थ्य सम्बन्धी आवश्यकताओं हेतु अलग-अलग 4 स्थानों पर चिकित्सा सुविधा एवं पेय जल की व्यवस्था की गयी है। इस प्रतियोगिता का उद्घाटन विद्यालय के निर्देशक श्री आर. पी. शाही, सह निर्देशक श्री ईशान राणा एवं विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती उषा बरतरिया की उपस्थिति में होगा।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260808 WA0007

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से NEET अभ्यर्थी युवक की मौत, खेत से लौटते समय हुआ हादसा

मानिकपुर गांव में तेज बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आया 21 वर्षीय रोहित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *