Breaking News

जनपद देवरिया जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक देवरिया द्वारा थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना बनकटा पर सुनी गयी समस्या

Ibn news ब्यूरो रिपोर्ट सुभाष चंद्र देवरिया

जनपद के समस्त थानों पर थाना समाधान दिवस का किया गया आयोजन
आज दिनांक 27.08.2022 को जनपद देवरिया के समस्त थानो पर थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया । समस्त थानों पर राजस्व के अधिकारी एवं पुलिस के अधिकारी मौजूद रहकर उनके द्वारा जनता की समस्याओं को सुना गया एवं संयुक्त रूप से राजस्व व पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुच कर कई समस्याओं का निस्तारण भी कराया गया। इसी क्रम मे जिलाधिकारी श्री जितेन्द्र प्रताप सिंह व पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री संकल्प शर्मा द्वारा थाना बनकटा पर पहुँचकर लोगों की समस्याओं को सुना गया जिसके क्रम में थाना बनकटा पर कुल 08 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये जिसमें एक प्रार्थना पत्र का मौके पर निस्तारण करते हुये 03 प्रार्थना पत्रों में राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम को मौके पर भेजते हुये उनका निस्तारण कराया गया, शेष प्रार्थना पत्रों के शीघ्र निस्तारण हेतु सम्बंधित को उचित दिशा निर्देश दिये गये । थाना समाधान दिवस के अवसर पर जनपद के समस्त थानों पर कुल 123 प्रार्थना प्रत्र प्राप्त हुये जिसमें 38 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया गया ।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261006 WA0001

देवरिया – स्वास्थ्य केंद्र भटनी पर संविदा कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपा

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया, भटनी।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संगठन के प्रांतीय नेतृत्व के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *