Breaking News

एनआईटी क्षेत्र में विधायक निधि से आरएमसी सड़क का निर्माण शुरू

 

फरीदाबाद से खुशी वत्स की रिपोर्ट

 

फरीदाबाद:विधानसभा चुनाव के समय विधायक नीरज शर्मा ने सड़क के निर्माण के लिए अपनी चोटी की कसम खाई थी,उन्होंने कहा था अगर मैं सड़क नहीं बनवा पाया तो चोटी कटवा दूंगा।अब उसी बात को मध्य नजर रखते हुए विधायक नीरज शर्मा ने विधायक निधि से एनआईटी क्षेत्र में काम शुरू करवा दिया है।

IMG 20220414 WA0007

जवाहर कॉलोनी में बुधवार से आरएमसी सड़क का निर्माण शुरू हो गया है और ऐसे में शर्मा का कहना है कि तिवारी मोबाइल शॉप से नैन चौक तक यह सड़क बनवाई जाएगी। इस सड़क में पानी की निकासी नहीं है,और लंबे समय से पानी भरा रहता हैं।और इस कारण बरसात में नगर निवासियों को आने जाने में बहुत दिक्कत का सामना करना पड़ता था।

लेकिन अब सड़क का निर्माण शुरू हो गया है और एनआईटी विधानसभा के अन्य मुख्य सड़कों के एस्टीमेट भी बनवा दिए गए हैं और जल्द ही अन्य जगहों पर सड़क को का काम शुरू हो जाएगा। दूसरी तरफ फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के विधायक नरेंद्र गुप्ता ने कहा कि 2 महीने में सड़क पक्की तरीके से बन जाएगी। वाईएमसीए से बाईपास तक की रोड का काम भी गुरुवार से शुरू हो जाएगा।

 

जिसके लिए बुधवार को फरीदाबाद के विधायक नरेंद्र गुप्ता,तिगांव के विधायक राजेश नागर,परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा के प्रतिनिधि टिपरचंद शर्मा और सीईओ आईएएस अधिकारी सुधीर राजपाल,फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण की अतिरिक्त सीईओ आईएएस गरिमा मित्तल ने फरीदाबाद की टूटी हुई सड़को का निरीक्षण किया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *