Breaking News

सलेमपुर – उजड़े पटरी दुकानदारो ने बैठक कर उन्हें उसी स्थान जीविका चलाने की सरकार से माग की

Ibn news ब्यूरो रिपोर्ट देवरिया

आज नगर पंचायत सलेमपुर जिला देवरिया मे मछली हट्टा के समीप उजड़े पटरी दुकानदारो की एक बैठक शंकर जी की अध्यक्षता मे हुई जिसमे पटरी दुकानदारो को उजाड़ने की एक स्वर से निन्दा करते हुए उन्हें पुनः उसी जगह पर दुकान करने की अनुमति देने की मांग यू पी सरकार से की गई।
उन्हे संबोधित करते हुए पूर्व अध्यक्ष श्री सुधाकर गुप्त ने कहा कि पटरी दुकानदार उजाडे जा रहे हैं लेकिन कोई भी जन प्रतिनिधि आज उनकी लड़ाई लड़ने आगे नही आ रहा है। उजाड़े गए लोगो के परिवार के सम्मुख भुखमरी की समस्या खड़ी हो गई है।
उन्होंने कहा कि चुकी लड़ाई लम्बी है इसलिए हमलोगो को संगठित होकर संघर्ष करना होगा। सर्व सम्मत से तय किया गया किसोमवार को लड़ाई की शुरुआत की जाएगी।बैठक मे सुधाकर गुप्त सहित जय किसून गुप्ता,अमरजीत पटेल,राहुल मद्धेशिया,मो आरिफ,उमेश पासवान,चंदन,मंगल गुप्त,श्रीकिसुन,धर्मेंद्र,सुनील कुमार,जीतन अग्रवाल,विजय पासवान आदि उपस्थित थे।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260808 WA0003

सोनवर्षा पुल के पास आस्था इंटरप्राइजेज मोबाइल शोरूम का भव्य उद्घाटन

पूर्व राज्यसभा सांसद रामसकल ने फीता काटकर किया शुभारंभ, अतिथियों का पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंटकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *