Breaking News

सीएम योगी का भीनमाल दौरा

 

नीलकंठ महादेव मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव में करेंगे शिरकत, जगह-जगह पुलिस जाप्ता तैनात

 

मनीष दवे IBN NEWS

 

भीनमाल :-स्थानीय शहर के नीलकंठ महादेव मंदिर में चल रहे प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शिरकत करेंगे। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार योगी आदित्यनाथ जोधपुर एयरपोर्ट से दोपहर 2 बजे रवाना होंगे और 2:35 पर भीनमाल में जीके गोवानी राजकीय महाविद्यालय के पीछे बनाए गए अस्थाई हेलीपैड पर पहुंचेंगे।

IMG 20230127 WA0009

दोपहर 2:45 बजे से योगी आदित्यनाथ का काफिला खारी रोड से रवाना होते हुए नीलकंठ महादेव मंदिर पहुंचेंगे। जहां पर मंदिर में सीएम द्वारा विशेष पूजा अर्चना की जाएगी। इस दौरान बीच रास्ते में पुष्प वर्षा के साथ योगी आदित्यनाथ का आमजन द्वारा स्वागत किया जाएगा। सीएम के आगमन को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। स्थानीय प्रशासन व पुलिस प्रशासन ने जहां से सीएम का काफिला निकलेगा उस रोड से लगने वाले सभी रास्तों को सील कर दिया गया है। नीलकंठ महादेव मंदिर पहुंचने से पहले मुख्यमंत्री वारहश्याम मंदिर में भी दर्शन के लिए पहुंचेंगे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0007

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से NEET अभ्यर्थी युवक की मौत, खेत से लौटते समय हुआ हादसा

मानिकपुर गांव में तेज बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आया 21 वर्षीय रोहित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *