Breaking News
WhatsApp Image 2023 11 20 at 5.14.04 PM

भूपानी एक्सटेंशन में धूमधाम से मनाया गया छठ पर्व

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:भूपानी एक्सटेंशन,बाबा मोहनराम मंदिर के पास छठ पूजा समिति द्वारा छठ पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर समाजसेवी कुसुम भाटी मुख्य रूप से उपस्थित थी। इस अवसर पर पूर्वांचल समाज के हजारों लोगों ने डूबते सूरज को अर्क देकर पूजा अर्चना की। इस मौके पर कुसुम भाटी ने कहा कि छठ पर्व पूर्वचांल समाज के हिन्दूओं का सबसे वड़ा पर्व होता है।

WhatsApp Image 2023 11 20 at 5.14.04 PM

उन्होनें कहा कि लोगों के लिए छठी पूजा एक विश्वास का प्रतीक माना जाता है जो उनकी भावना पूर्जा अर्चना करते समय प्रकट होती है। उन्होनें कहा कि भविष्य पुराण में बताया गया है कि सूर्य भगवान की पूजा और इन्हें अध्र्य देने से स्वर्ग लोक की प्राप्ति होती है। सूर्य देव को नमस्कार करने से भी सभी देवी देवताओं को नमस्कार हो जाता है। इस मौके पर हरपाल भाटी,संदीप भाटी,मुकेश भाटी,शुभम भाटी,अनमोल भाटी,दिलीप भाटी,समयपाल भाटी,प्रकाश,संतोष भाटी,सुनीता,मनीषा,आशा भाटी,अनिता भाटी सहित कई लोग उपस्थित थे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *