अयोध्या ब्यूरो | कामता शर्मा
तारुन/हैदरगंज/बीकापुर: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजकरन नैय्यर के दिशा-निर्देशन में अयोध्या शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में ईद की नमाज सकुशल संपन्न हुई। सोमवार को एक महीने के रोज़ों के बाद मुस्लिम समुदाय ने हकीकत और एहतराम के साथ ईद की नमाज अदा की।
तारुन थाना क्षेत्र में एएसपी (IPS) अभिनव द्विवेदी के नेतृत्व में रामपुर भगन, नंसा बाजार, नारायनपुर, आगागंज समेत अन्य स्थानों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नमाज पढ़ी गई।
बीकापुर कोतवाली क्षेत्र में कोतवाल लालचंद सरोज के नेतृत्व में बीकापुर, दाराबगंज, चौरे बाजार समेत विभिन्न जगहों पर नमाज अदा की गई।
हैदरगंज थाना क्षेत्र में थानाध्यक्ष विवेक कुमार राय के नेतृत्व में हैदरगंज, जाना बाजार, गौहानी, बैती कला, थरिया कला, केला लाल खां सहित अन्य स्थानों पर शांतिपूर्वक नमाज संपन्न हुई।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी बीकापुर पीयूष तड़के सुबह से ही विभिन्न थाना क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। पूरे क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात रहा, जिससे नमाज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
—