बलिया। ईद-उल-फितर के मौके पर बलिया जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार और पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने शहर में विभिन्न मस्जिदों और ईदगाहों का दौरा कर शांति और कानून व्यवस्था का जायजा लिया। 
इस दौरान अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से संवाद कर त्योहार को शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की। उन्होंने अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को देने की सलाह दी।
जिलाधिकारी ने ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों को सतर्क रहने और आवश्यक निर्देशों का पालन करने के निर्देश दिए। प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि ईद की नमाज शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक कृपाशंकर, क्षेत्राधिकारी नगर श्याम कान्त और प्रभारी निरीक्षक कोतवाली योगेन्द्र बहादुर सिंह भी उपस्थित रहे।
(IBN24x7News बलिया)