Breaking News
WhatsApp Image 2025 04 01 at 7.14.49 PM

ब्रेकिंग न्यूज़ : सरयू नदी में स्नान के दौरान चाचा-भतीजे की डूबने से मौत

नवरात्र पूजा के लिए गोरखपुर से आए थे, स्नान के दौरान हुआ हादसा

बलिया, मनियर। नवरात्र के अवसर पर मनियर स्थित नवका ब्रह्म स्थान पर पूजा-अर्चना के लिए आए चाचा-भतीजे की सरयू नदी में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा मंगलवार सुबह करीब 7 बजे हुआ, जब दोनों स्नान के दौरान गहरे पानी में चले गए।

गोरखपुर से आए थे पूजा करनेWhatsApp Image 2025 04 01 at 7.14.49 PM

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गोरखपुर जनपद के चौरीचौरा थाना क्षेत्र के डुमरी बसंत टोला निवासी सोनी देवी (पत्नी गोविंद पटेल) अपने देवर भीम पटेल (30) पुत्र रामउग्रह पटेल और पुत्र वीरू पटेल (15) पुत्र गोविंद पटेल के साथ रविवार को मनियर के नवका ब्रह्म स्थान पर पूजा करने आई थीं।

स्नान के दौरान हुआ हादसा

मंगलवार सुबह सोनी देवी अपने देवर और पुत्र के साथ मनियर थाना क्षेत्र के रिगवन ककरघट्टा मठिया पर स्थित सरयू नदी में स्नान करने गईं। स्नान के दौरान भीम पटेल और वीरू पटेल गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। देखते ही देखते दोनों नदी में समा गए। यह देखकर सोनी देवी चीखने-चिल्लाने लगीं, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी।

स्थानीय मछुआरों ने निकाले शव

घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मनियर रत्नेश कुमार दुबे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से डूबे हुए चाचा-भतीजे की तलाश शुरू की। करीब 11:30 बजे स्थानीय मछुआरे हीरामन बिंद ने जाल डालकर दोनों के शवों को नदी से बाहर निकाला।

पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए शव

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए बलिया मर्चरी हाउस भेज दिया। मृतक भीम पटेल और वीरू पटेल के घर में इस हादसे के बाद कोहराम मच गया। पीड़ित सोनी देवी ने बताया कि उनके पति बाहर नौकरी करते हैं। इस हादसे से परिवार और गांव में शोक की लहर है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …