Breaking News
WhatsApp Image 2025 03 31 at 8.43.15 AM 1

बलिया: चैत्र नवरात्र के प्रथम दिन ट्रेजरी कार्यालय स्थित मंदिर पर व्रतियों को वितरित किया गया फलाहार

बलिया: चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिन और हिन्दू नव वर्ष के शुभ अवसर पर बलिया ट्रेजरी कार्यालय स्थित शिव मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक आयोजन किए गए। दुर्गा चालीसा, हनुमान चालीसा पाठ और सुंदरकांड के बाद व्रतधारी श्रद्धालुओं को फलाहार वितरण किया गया।WhatsApp Image 2025 03 31 at 8.43.15 AM 1

कार्यक्रम में बलिया जिले के बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट और ट्रेजरी ऑफिसर आनंद कुमार दुबे ने विशेष रूप से भाग लिया। फलाहार वितरण का शुभारंभ ट्रेजरी ऑफिसर आनंद कुमार दुबे के करकमलों द्वारा किया गया।

इस सफल आयोजन में शांति आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के संस्थापक एवं निदेशक डॉ. आर वी एन पाण्डेय ने प्रमुख भूमिका निभाई। इसके अलावा रामचंद्र मिशन के आजमगढ़ मंडल प्रभारी डॉ. आर सी पाण्डेय, डॉ. अरविंद चौहान, डॉ. शिव सहाय शुक्ला, डॉ. अर्पित तिवारी और डॉ. पी के चौरसिया भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन और रूपरेखा डॉ. विजय प्रताप आर्य और डॉ. प्रमोद कुमार मिश्र (वेदांता पाली क्लिनिक, सीता भवन, हरपुर) ने किया। डॉ. प्रमोद ने आयोजन में सभी सनातनी बंधुओं के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया।WhatsApp Image 2025 03 31 at 8.43.15 AM

मुख्य योगदानकर्ता:
कार्यक्रम को सफल बनाने में शंभू नाथ चौरसिया, धर्मेंद्र दुबे, कृष्णा जी, जितेंद्र गुप्ता, पुनीत तिवारी, अर्जुन गुप्ता, जितेंद्र दुबे, अजीत शर्मा, के.के. उपाध्याय, अमलेश, के के ओझा, मोहित कुमार पाण्डेय, लव कुमार पाण्डेय, पंडित राम कुमार शुक्ला, आशीष उपाध्याय, सोनू दुबे, मनीष शर्मा, मनोरंजन श्रीवास्तव, अशोक तिवारी, धनंजय सिंह, रवि पाण्डेय, संजय पाण्डेय, अजीत राय सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

मंदिर के मुख्य पुजारी प्रीतम तिवारी को कार्यक्रम के सफल संचालन में उनके योगदान के लिए विशेष धन्यवाद दिया गया। इस अवसर पर लगभग 300 व्रतधारियों को फलाहार वितरण किया गया। आयोजकों ने भविष्य में भी इसी प्रकार के धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजन का संकल्प लिया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0007

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से NEET अभ्यर्थी युवक की मौत, खेत से लौटते समय हुआ हादसा

मानिकपुर गांव में तेज बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आया 21 वर्षीय रोहित …