Breaking News

ब्रेकिंग न्यूज सपा की सरकार में सड़क पर नहीं निकलती थीं बेटियां,बोले सीएम योगी-

का हो रहा है

अयोध्या ब्यूरो कामता शर्मा

अयोध्या। IMG 20250124 WA0001

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र के हैरिंग्टनगंज ब्लॉक में एक जनसभा को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला किया। सीएम योगी मंच से कहा कि आज यूपी में भारतीय जनता पार्टी की सरकार में कानून का राज स्थापित हुआ है। लोग अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

सीएम योगी समाजवादी पार्टी पर हमला करते हुए कहा कि सपा की सरकार में बेटियां सड़क पर नहीं निकल सकती थीं। व्यापारियों को लूट लिया जाता था। लोगों की संपत्ति पर भूमाफिया कब्जा कर लेते थे और जो जितना बड़ा डकैत उसे उतना बड़ा ओहदा दिया जाता था पर अब माफियाओं को जहन्नुम भेजा जा रहा है।

सीएम योगी समाजवादी पार्टी पर हमला करते हुए कहा कि सपा की सरकार में बेटियां सड़क पर नहीं निकल सकती थीं। व्यापारियों को लूट लिया जाता था। लोगों की संपत्ति पर भूमाफिया कब्जा कर लेते थे और जो जितना बड़ा डकैत उसे उतना बड़ा ओहदा दिया जाता था पर अब माफियाओं को जहन्नुम भेजा जा रहा है।

अयोध्या का विकास हो रहा है। आज अयोध्या के लोग दुनिया में कहीं पर भी जाते हैं तो उनका सम्मान किया जाता है। सपा की सरकार में राम की पैड़ी पर जल सड़ता रहता था पर अब लाखों लोग आकर वहां पर डुबकी लगा रहे हैं। अयोध्या को पुराना गौरव प्राप्त हो रहा है।

सीएम योगी ने कहा कि डॉ. राम मनोहर लोहिया ने समाजवादियों के लिए एक बात कही थी कि जो संपत्ति के चक्कर में पड़े वह सच्चा समाजवादी नहीं है। ये आज के समाजवादी सिर्फ संपत्ति में उलझे हुए हैं, खाली प्लॉट पर इनके झंडे हर जगह लगते थे, इनके झंडे अपराधियों और माफियाओं को बचाने के लिए थे।

जब देश और दुनिया महाकुंभ के लिए प्रयागराज की ओर आकर्षित हो रही है, तब समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष महाकुंभ को लेकर रोज दुष्प्रचार करते हैं।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0009

देवरिया – कांग्रेस में ही है सिर्फ जमीनी कार्यकर्ताओ का सम्मान – विजयशेखर मल्ल रोशन

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट धर्मेन्द्र पांडेय सलेमपुर, देवरिया। सलेमपुर विकास खण्ड के मल्हनी निवासी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *