Breaking News
WhatsApp Image 2022 04 06 at 1.38.53 PM

भाजपा कार्यालय अटल भवन में पार्टी का झंडा फहराकर मनाया गया भाजपा का 42वां स्थापना दिवस

 

ब्यूरो चीफ मुकेश मिश्र

अंबेडकरनगर ÷ भारतीय जनता पार्टी की 42वें स्थापना दिवस पर जिला कार्यालय अटल भवन में जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने समारोह पूर्वक भव्य रूप से स्थापना दिवस मनाया।जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने राष्ट्रीय एवम प्रदेश नेतृत्व के निर्देशन में जिला कार्यालय अटल भवन में पार्टी का झंडा फहराकर कार्यकर्ताओं के साथ वंदे मातरम गीत गाया।झंडारोहण के बाद जिलाध्यक्ष डॉ मिथिलेश त्रिपाठी के नेतृत्व में शोभा यात्रा निकाल कर कलेक्ट्रेट स्थित डाक्टर भीम राव अम्बेडकर और पटेल नगर में सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया।शोभा यात्रा की समापन के बाद कार्यकर्ताओं की उमड़ी हुजूम ने पार्टी कार्यालय पर देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को सुना।
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने स्थापना दिवस समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज का दिन सामाजिक न्याय और समरसता की यात्रा को आगे बढ़ाने का दिन है।उन्होंने कहा कि आज देश का एक एक जन गर्व से कह रहा है कि देश बदल रहा है और तेजी से आगे बढ़ रहा है।भारत को एक ऐसे देश के रूप में देखा जा रहा है जिसने नियत, निर्णय शक्ति और निश्चय शक्ति है।उन्होंने कार्यकर्ताओं को प्रेरणा देते हुए कहा कि राष्ट्र नीति और राजनीति साथ साथ चल रहे हैं।कमल पुष्प सभी कार्यकर्ताओं का प्रेरणापुंज है।
भाजपा जिला कार्यालय पर स्थापना दिवस समारोह को सम्बोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ मिथिलेश त्रिपाठी ने कहा कि हम सभी पूज्य पण्डित दीन दयाल उपाध्याय और डाक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के त्याग,बलिदान और संगठन के प्रति समर्पण को आत्म सात कर उनके विचारों और दर्शन को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं।पण्डित दीन दयाल उपाध्याय जी की अन्तिम व्यक्ति के उदय की परि कल्पना को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ जी देश और प्रदेश में पूरा कर रहे हैं।
स्थापना दिवस समारोह और शोभा यात्रा में प्रमुख रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा,यमुना प्रसाद चतुर्वेदी, रमाशंकर सिंह,पूर्व मंत्री धर्म राज निषाद,पूर्व विधायक त्रिवेणी राम, जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा,जिला उपाध्यक्ष मनोज मिश्रा,रमेश चंद्र गुप्त,रफत एजाज़,विमलेंद्र प्रताप सिंह,डाक्टर रजनीश सिंह,जिला महामंत्री अमरेंद्र कांत सिंह,सुरेश कन्नौजिया,दिलीप पटेल देव, जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय,भाजपा नेता मनोज गुप्त गुड्डू,अनुराग त्रिपाठी,जिला मंत्री संजय सिंह,दीपक तिवारी,विनय पांडेय,पंकज वर्मा,इंद्रेश निषाद,शिव पूजन राजभर,आकाश वर्मा,डाक्टर संतोष सिंह,राम किशोर राजभर,डॉ विनोद कुमार,रिंकल सिंह,उपमा पांडेय,शाश्वत मिश्र,बजरंगी पाठक,अंजू पांडेय,मीरा पाण्डेय,अम्बिका जायसवाल,रमेश यादव,दशरथ यादव,सुनीता चौहान,कमलेश यादव,गौरव श्रीवास्तव,सत्यम ओझा,गौतम उपाध्याय,गया प्रसाद वर्मा,हरीश शुक्ल,ओम प्रकाश तिवारी,रुद्र प्रसाद उपाध्याय,अतुल मिश्र,अभिमन्यु अग्रहरि,सुनील दुबे,पिंटू शुक्ला,हितेंद्र सिंह,दीपक तिवारी,संतोष दूबे,कृष्ण भगवान मिश्र आदि शामिल रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260809 WA0014

देवरिया – द्वादश ज्योतिर्लिंग भारत की संस्कृति और आध्यात्मिक एकता के प्रतीक : शास्त्री जी

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव शिव महापुराण कथा के अष्टम दिवस पर द्वादश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *