Breaking News
33487b3c 132a 40f7 bd55 d34de5356ba3

मरहूम मोख्तार के बेटे अब्बास को बडी राहत हाईकोर्ट ने रद्द कर दी गैंगस्टर की एफआईआर

टीम आईबीएन न्यूज

राकेश की रिपोर्ट

इलाहाबाद हाईकोर्ट से जुड़ी बड़ी ख़बर सामने आई है। यूपी के माफिया डॉन कहे जाने वाले मुख्तार अंसारी के मऊ सीट से विधायक बेटे अब्बास अंसारी को हाईकोर्ट ने बड़ी राहत दी है।

33487b3c 132a 40f7 bd55 d34de5356ba3

चित्रकूट के कर्वी थाने में दर्ज गैंगस्टर के मुकदमे की एफआईआर को हाईकोर्ट ने रद्द कर दिया है।

 

अब्बास अंसारी के साथ अभियुक्त बनाए गए शाहबाज आलम खान की याचिका पर हाईकोर्ट ने आदेश दिया है।

 

बता दें कि चित्रकूट जेल में अब्बास अंसारी की पत्नी निखहत के मिलने के मामले में एफआईआर दर्ज हुई थी और बाद में चित्रकूट की कर्वी थाने की पुलिस ने गैंगस्टर के तहत भी एफआईआर दर्ज की थी।

 

गैंगस्टर मामले में अब्बास अंसारी, उसकी पत्नी निखहत अंसारी और शाहबाज आलम समेत 5 लोगों को आरोपी बनाया गया था।

 

सोमवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट में शाहबाज आलम खान ने याचिका दाखिल कर गैंगस्टर के मुकदमे को चुनौती दी थी। याची की तरफ से कहा गया कि जो गैंग चार्ट गैंगस्टर के लिए बनाया गया, उसमें नियमों का पालन नहीं किया गया। महज औपचारिकता पूरी कर याचियों के ख़िलाफ़ गैंगस्टर के तहत एफआईआर दर्ज की गई।

 

हाइकोर्ट ने पुलिस को लगाई फटकार

 

इस मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सभी पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद चित्रकूट के कर्वी थाने में दर्ज गैंगस्टर की एफआईआर को रद्द कर दिया है। कोर्ट ने पुलिस को इस मामले में फटकार लगाते हुए कहा कि गैंगस्टर के तहत जबरन कार्रवाई ना करें।

 

कोर्ट के फैसले के बाद अब्बास के वकील ने चित्रकूट कोर्ट में एप्लीकेशन देकर कहा कि अगर इन पांचों पर कोई और मुकदमा दर्ज नहीं है तो इन्हें बरी कर दिया जाए।

 

अब्बास की जमानत हाईकोर्ट से मंजूर हो गई थी। जेल से बाहर निकलने से पहले ही उस पर गैंगस्टर एक्ट लगा दिया गया था। सोमवार को इस मामले में इलाहाबाद कोर्ट के जस्टिस सुरेंद्र सिंह प्रथम और जस्टिस सिद्धार्थ की डिविजन बेंच ने एफआईआर को रद्द करने का आदेश दिया है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *