Breaking News
06deba4e c9ed 4f37 842e d5360a263b05

गाजीपुर :तेज तापलहरी से अखिलेश यादव की रैली में महिला की मौत मचा हडकंप

टीम आईबीएन न्यूज

राकेश की रिपोर्ट06deba4e c9ed 4f37 842e d5360a263b05

सैदपुर तहसील मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव की जिला मुख्यालय पर हुई जनसभा में गई सादात थानाक्षेत्र के मखदुमपुर निवासिनी विवाहिता की भीषण गर्मी के चलते मौत हो गयी। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन आनन फानन में शव को लेकर घर आ गए और अंतिम संस्कार की तैयारी में जुट गए।

जानकारी के मुताबिक मखदुमपुर निवासी सुभाष यादव गुजरात के अहमदाबाद में किसी मिल में मजदूरी का काम करके परिवार का भरण पोषण करता है। सोमवार गाजीपुर में आयोजित रैली में सपा मुखिया अखिलेश यादव की जनसभा थी।6d8dbbc0 ae77 4535 9d8a 54a2786ae5de

जिसमें शामिल होने के लिए गांव के प्रधान प्रतिनिधि मुजीब अहमद सुभाष की पत्नी 45 वर्षीय रीता देवी व उसकी जेठानी परमिशा देवी को बस से ले गया था। वहां रैली में रहने के दौरान भीषण गर्मी के कारण रीता यादव की तबियत बिगड़ गई और वो जनसभा स्थल पर ही अचेत होकर गिर गयी।

रैली खत्म होने के बाद परिजन और साथ आए ग्रामीण उसे लेकर बाहर आये और वहां उसे पानी पिलाया लेकिन कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गयी। जिसके बाद वो उसे बस से लेकर सैदपुर आये, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

तब चिकित्सालय से साथ गए लोग लाश को लेकर उसके घर चले गए। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन उसके शव का अंतिम संस्कार करने की तैयारी में जुट गए।

मृतका अपने पीछे एक पुत्री 17 वर्षीय आरती व दो पुत्र आठ साल के अजय व नौ साल के विजय को छोड़ गई है। उसकी मौत के बाद सभी अपनी मां के शव से लिपटकर बिलख रहे थे। उनका रो-रोकर बुरा हाल था।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *