चौकी प्रभारी और आर टी ओ ने किया वाहनों का चालान कर किया सीज
मीरजापुर। अहरौरा थाना अंतर्गत इमलिया चट्टी चौकी क्षेत्र के भुड़कुड़ा मार्ग पर से इमलिया चट्टी चौकी प्रभारी महेंद्र पटेल और आरटीओ ने संयुक्त रूप से सात ट्रैक्टर पर गिट्टी, भक्सी और एक पिकअप वाहन पर अवैध रूप से लदे पटिया को चालान करते हुए सीज कर दिया।
चौकी प्रभारी ने बताया कि क्षेत्र में आये दिन धड़ल्ले से अवैध रूप से ट्रैक्टर के सहारे खनन क्षेत्र से गिट्टी बोल्डर पटिया की ढुलाई की जा रही है जिसपर राजस्व की बड़ी रूप से चपत लग रहा है जिसकी रोकथाम के लिए यह कार्यवाही की गई हैं।