Breaking News

बलिया पुलिस को मिली बड़ी सफलता चोरी के बाईक समेत दो गिरफ्तार

जीतेन्द्र कुमार चौबे

बलिया,पुलिस अधीक्षक बलिया राज करन नय्यर के निर्देशन में अपराधियों पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने तथा चोरी गयी मोटर साइकिलों की बरामदगी एवं वांछित अभियुक्तों/वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस को सोमवार को एक सफलता हाथ लगी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने चोरी की सात बाइक सहित दो चोरों को गिरफ्तार किया।

IMG 20220329 WA0000

जानकारी के मुताबिक थाना कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम के उपनिरीक्षक चन्द्रभूषण पाण्डेय मय फोर्स द्वारा दो अभियुक्तों पिण्टू कुमार भारती पुत्र मिरखुन राम निवासी दामोदरपुर थाना गड़वार जनपद बलिया तथा आशिफ उर्फ प्रिन्स पुत्र अब्दुल अजीज अंसारी निवासी त्रिकालपुर थाना गड़वार जनपद बलिया को चित्तू पाण्डेय चौराहा के पास से गिरफ्तार किया। अभियुक्तगण उपरोक्त के कब्जे से एक अदद चोरी की मोटर साइकिल व अभियुक्तों की निशानदेही पर दामोदरपुर प्राइमरी स्कूल के पीछे से आधा दर्जन अन्य चोरी की मोटर साइकिल कुल सात अदद चोरी की बाइक बरामद की गई। उक्त अभियुक्तों के विरूद्ध थाना कोतवाली द्वारा अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए अभियुक्तों को न्यायालय भेजा गया ।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *