Breaking News

बगहा:-आईपीएस विकास वैभव चौराहा पर पर्यावरण प्रेमी ने वृक्षों के साथ दीपावली धूमधाम के साथ मनाया

बगहा:-आईपीएस विकास वैभव चौराहा पर पर्यावरण प्रेमी ने वृक्षों के साथ दीपावली धूमधाम के साथ मनाया
बगहा:-बगहा दो प्रखंड के नरवल बरवल पंचायत स्थित आईपीएस विकास वैभव चौराहा पर पर्यावरण प्रेमी गजेंद्र यादव ने वृक्षों के साथ हर साल की भांति इस साल भी दीपावली धूमधाम के साथ मनाया। वायु प्राणदायनी वृक्ष मित्रों के साथ पर्यावरण प्रेमी ने दीवाली का त्योहार मनाया। वही पर्यावरण प्रेमी गजेंद्र यादव ने समस्त बगहावासियों दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए बताये कि हर साल की भांति इस साल भी विकास वैभव चौराहे के समीप वृक्षों के साथ दीपावली महोत्सव धूमधाम से मनाया।बहुत ही हर्ष और मन अत्यंत प्रसन्न हो रहा था।
रोशनी के महापर्व दिवाली वृक्षों के साथ मनाने के लिए बच्चे-युवा बुजुर्ग सभी सम्मानित लोग उपस्थित रहे।और आगे बताया कि मेरा संकल्प है। कि जब तक मेरा शरीर साथ देगा। तब तक पौधारोपण व इनकी संरक्षण और अपने वृक्ष मित्रों के साथ हर पर्व-त्यौहार मनाता रहूँगा। मेरे जीवन का मात्र यही एक लक्ष्य है वृक्षों की रक्षा करना और अधिक से अधिक लगाना और सभी लोगों को वृक्षों के बचाव हेतु प्रेरित करना।मौके वकील कमरान अजीज सहित स्थानीय ग्रामीण लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्ट दिवाकर कुमार ibn24x7news बगहा

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

WhatsApp Image 2022 02 15 at 7.32.51 AM

पुलवामा हमले में शहीद हुए वीरों को श्रद्धांजलि दी गई

  टेकनारायण यादव IBN NEWS की रिपोर्ट जमुई चकाई।पुलवामा हमले में शहीद वीर जवानों के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *