Ibn news Team लखनऊ
रिपोर्ट सुभाष यादव

सिवान (बिहार), गोरेयाकोठी विधानसभा —
विधानसभा गोरेयाकोठी (संख्या 111) के माननीय विधायक श्री देवेश कान्त सिंह ने सक्रिय सदस्य सम्मेलन में भाग लेकर कार्यशाला के कार्यक्रम को सफल बनाने पर बल दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर चित्रा देवी, क्षेत्रीय मंत्री महिला मोर्चा, गोरखपुर क्षेत्र ने महिलाओं की भागीदारी और सशक्तिकरण पर विशेष जोर दिया। साथ ही महिला प्रभारी कमलावती देवी, संयोजक प्रमोद कुमार तिवारी, विधानसभा प्रभारी चांदनी पांडेय सहित अन्य गणमान्य अतिथि एवं पार्टी कार्यकर्ता भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान संगठन के विस्तार, महिला सशक्तिकरण और आने वाले चुनावों की रणनीतियों पर गहन चर्चा हुई।