Breaking News

बिहटा : बिहटा में जुलुस के दौरान दो पक्षों में मारपीट एवं रोड़ेबाजी

बिहटा में जुलुस के दौरान दो पक्षों में मारपीट एवं रोड़ेबाजी
बिहटा में देर शाम गोवर्धन पूजा की जुलूस के दौरान कुछ लोगों द्वारा आपत्तिजनक शब्द इस्तेमाल करने के बाद मामला बिगड़ गया और दो पक्षो के बीच मे जमकर रोड़ेबाजी हुई,रोड़ेबाजी में कई लोगो को चोट लगी है। दरअसल राघोपुर देवी स्थान के पास बाजार समिति खेल मैदान से गऊ दाढ़ का जुलूस गुजर रहा था ,इसी दरम्यान जुलूस से एक पक्ष द्वारा लाठी भांजने का खेल चल रहा था की तभी किसी ने अपशब्द का इस्तेमाल किया जिसके बाद बात इतनी बिगड़ गयी कि दो पक्षो के बीच मे देखते ही देखते लाठी डंडे और तलवार चलने लगे।
जुलूस में शामिल लोगों से बिहटा औरंगाबाद मुख्य मार्ग पर जमकर उत्पात मचाया कई राहगीरों को भी बेवजह पीटा गया,जुलूस में शामिल सभी लोगो के हाथों में पारंपरिक हथियार थे इस वजह से दूसरे पक्ष के लोगो की जमकर पिटाई हुई है।उत्पातियों ने घरों के ऊपर भी पत्थर बरसाए,सूचना मिलने पर पहुँची पुलिस भी मूकदर्शक बनी रही।हंगामा बढ़ते देख पुलिस दूसरी ओर जान बचा के भागी ।मामला बिगड़ते देख बिहटा थाना के इंस्पेक्टर सहित भारी संख्या में पुलिस बल मंगाया गया तब जाकर कही मामला शांत हुआ लेकिन अभी भी दोनो पक्षो में तनाव बना हुआ है।पुलिस ने आवेदन के बाद उचित कानूनी कार्रवाई की बात कही है|

रिपोर्ट  सुमित कुमार ibn24x7news बिहटा

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

ब्रेकिंग न्यूज उद्योगपति अडानी ने किया प्रभु श्रीराम का दर्शन, पूजन

अयोध्या ब्यूरो कामता शर्मा अयोध्या। देश और दुनिया के जाने-माने उद्योगपति गौतम अडानी ने आज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *