Breaking News
IMG 20260615 WA0000

ब्रेकिंग न्यूज मोहर्रम पर शांति बनाए रखें, अफवाहों की सूचना तुरंत पुलिस को दें: एसडीएम श्रेया

अयोध्या ब्यूरो कामता शर्मा
बीकापुर अयोध्य
बीकापुर कोतवाली परिसर में मोहर्रम पर्व को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए एसडीएम श्रेया ने सभी से मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की।

उन्होंने निर्देश दिया कि ताजिया जुलूस पूर्व निर्धारित मार्ग से ही निकाला जाए तथा उसकी ऊंचाई निर्धारित मानकों के अनुरूप रखी जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि हाईवे पर यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए

एसडीएम ने यह भी कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह या भड़काऊ सोशल मीडिया पोस्ट की जानकारी तत्काल पुलिस प्रशासन को दी जाए, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।

बैठक के दौरान बिजली व्यवस्था, साफ-सफाई, सुरक्षा इंतजाम तथा कब्रिस्तान मार्ग की मरम्मत जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा की गई।

इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी सुनील कुमार सिंह एवं कोतवाल देवेंद्र पाण्डेय ने प्रशासन की ओर से मोहर्रम पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
बैठक में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक,एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260708 163716

देवरिया – हत्या के प्रयास के 03 अभियुक्त गिरफ्तार, तमंचा व कारतूस बरामद

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव पुलिस अधीक्षक महोदय देवरिया श्री अभिजीत आर. शंकर …