Breaking News
65a6c99f efa0 490f be4c 51bda5b247fe

अयोध्या – पिंकसैंड स्टोन से निर्मित श्रीराम स्तम्भ रविवार एक अक्टूबर को पंहुचेगा राम नगरी अयोध्या

 

मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS

स्तम्भ की ऊंचाई 15 फिट तथा चौडाई तीन से चार फिट98b96df4 6c00 4821 a77b 3eebc26bfcc4

अयोध्या – वाल्यमीकि रामायण के प्रसंगों को क्षेत्रीय भाषाओं में अंकित कर रामवन गमन मार्ग पर चिंहित स्थानो पर लगाने के लिये पिंकसैंड स्टोन से निर्मित श्रीराम स्तम्भ रविवार एक अक्टूबर को पंहुचेगा कारसेवक पुरम् जिसका वैदिक मंत्रोंचारण करके पूजन किया जायेगा।

विहिप मीडिया प्रभारी शरद शर्मा ने बताया कि विहिप संरक्षक स्व अशोक सिंहल के जन्मोत्सव सताईस सितंबर से अशोक सिंहल फाउंडेशन
द्वारा निशुल्क कृतिम अंग वितरण शिविर लगातार चल रहा है,शिविर का समापन एक अक्टूबर को होगा,जिसमें संत धर्माचार्यों के साथ ही प्रशासनिक अधिकारी और लाभान्वित दिव्यांग उपस्थित रहेंगे।सैकड़ों दिव्यांग जनो को ट्राईसाइकिल, व्हील चेयर, बैशाखी, सुनने वाली कान की मशीन,के अलावा कृतिम अंग लगाये और दिये जायेंगे।

उन्हों ने बताया इस सामाजिक कार्य का हर ओर सराहना मिल रही है,प्रत्येक वर्ष शिविर के आयोजन में संतों और वरिष्ठ नागरिकों का आशीर्वाद भी मिल रहा है।जिससे आयोजक मंडल और व्वस्था में लगे कार्यकर्ताओं का लगातार उत्साहवर्धन हो रहा है।

उन्हों ने बताया एक अक्टूबर को शिविर समापन के पूर्व दोपर बारह बजे अशोक सिंहल फाउंडेशन द्वारा संतधर्माचार्यो और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चम्पतराय सहित विशिष्ट जनों की विशेष उपस्थिति में श्रीराम स्तम्भ का भी अयोध्या धाम पहुंचने पर कारसेकपुरम् में पूजन अर्चन किया जायेगा। उसके उपरांत स्तम्भ को मणिपर्वत के प्रांगण में स्थापित कर ,श्रीराम वन गमन मार्ग पर लगाने की प्रक्रिया प्रारंभ हो जायेगी।

65a6c99f efa0 490f be4c 51bda5b247feउन्हों ने बताया पिंकसैंड स्टोन्स से निर्मित स्तम्भ आज शनिवार को दोपहर बाद राजस्थान से एक बड़े सुसज्जित ट्रक में रखकर और श्रमिकों के साथ रवाना हो गया है। स्तम्भ की ऊंचाई 15फिंट तथा चौडाई तीन से चार फिट है।
आज शिविर में पहुंचे श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र सदस्य वा निर्मोही अखाड़ा के महंत दीनेंद्र दास महाराज जिनका राममंदिर माडल और स्व अशोक सिंहल पर लिखे गयी पुस्तक देकर सम्मान किया गया।
इस दौरान शरद शर्मा, वीरेंद्र कुमार, मनोज तिवारी, शिखर कुमार, आदि उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *