अयोध्या ब्यूरो | रिपोर्ट: कामता शर्मा | IBN24x7NEWS
अयोध्या जनपद के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत रूपीपुर बझना गांव में शनिवार रात एक दर्दनाक हादसे में 55 वर्षीय किसान परशुराम यादव की विद्युत करंट लगने से मौत हो गई।
🔌 पंखे का तार लगाते समय हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, परशुराम यादव शनिवार रात्रि लगभग 8 बजे विद्युत बोर्ड में पंखे का तार जोड़ रहे थे, तभी अचानक करंट की चपेट में आ गए।
झुलसी हुई हालत में परिजनों ने उन्हें सीएचसी बीकापुर पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
👮♂️ पुलिस ने किया पंचनामा, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से पूछताछ के बाद पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्रभारी निरीक्षक लालचंद सरोज ने बताया कि
“घटना की जांच की गई है, और विधिक प्रक्रिया के अनुसार कार्यवाही की जा रही है।”
🏡 परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
गांव के प्रधान अमर बहादुर चौरसिया ने जानकारी दी कि
“परशुराम यादव अपने तीन भाइयों में सबसे बड़े थे, लेकिन उनकी कोई संतान नहीं थी। परिवार पूरी तरह टूट चुका है।”
घटना के बाद से गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।