IBN24x7NEWS ब्यूरो | देवरिया
जनपद देवरिया के थाना रुद्रपुर क्षेत्र में 27/28 जून की रात्रि में स्कूल प्रबंधक श्री धनंजय पाल की हत्या के मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त कमरुद्दीन उर्फ तालीबान (उम्र 23 वर्ष, पुत्र रमजान) को स्थानीय पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है।
🔎 मुखबिर की सूचना पर हुई गिरफ्तारी
देवरिया पुलिस को आरोपी की गुप्त सूचना मिली, जिसके बाद स्थानीय थाना पुलिस ने नियमानुसार उसे गिरफ्तार किया।
लेकिन गिरफ्तारी के बाद, जब कमरुद्दीन को हत्या में प्रयुक्त हथियार (आलाकत्ल) की बरामदगी के लिए ले जाया जा रहा था, तभी उसने अचानक पुलिस अधिकारी की पिस्टल छीन ली और फायरिंग करते हुए भागने की कोशिश की।
🔫 जवाबी कार्रवाई में लगी गोली
भागने के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर गोलीबारी की, जिसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की।
इस दौरान कमरुद्दीन के दाहिने पैर में गोली लगी।
घायल हालत में उसे जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है।
👮♂️ फॉरेंसिक टीम ने किया घटना स्थल का निरीक्षण
घटना के बाद फॉरेंसिक टीम ने मौके का निरीक्षण किया और साक्ष्य एकत्रित किए।
पुलिस अधीक्षक श्री विक्रान्त वीर ने बताया कि
“घटना की अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है। आरोपी को नियमानुसार न्यायिक प्रक्रिया के अंतर्गत पेश किया जाएगा।”
⚖️ मामला गंभीर, हत्या से जुड़े सभी पहलुओं की जांच जारी
कमरुद्दीन पर आरोप है कि उसने विगत 27/28 जून को रात्रि में स्कूल के प्रबंधक श्री धनंजय पाल की हत्या कर दी थी।
यह मामला जनपद में गंभीर अपराध की श्रेणी में दर्ज किया गया है और पुलिस इस मामले में हर कोण से जांच कर रही है।