Breaking News
be0e1518 d5ea 43e5 bbe4 712857bdc749

वशिष्ठ गुरु द्वारा श्रीराम का राज्याभिषेक करते ही भक्तों ने लगाया जयश्रीराम का जयकारा

 

राज्याभिषेक के दौरान झांकी का भी आयोजन किया गया

मीरजापुर। अहरौराbe0e1518 d5ea 43e5 bbe4 712857bdc749
नगर में चल रही बाल रामलीला में शुक्रवार की रात राम राज्याभिषेक का मंचन किया गया। भगवान राम का राज्याभिषेक होते ही भक्तों ने जयश्रीराम का जयकारा लगाया। वहीं भगवान के स्वरुपों की आरती उतारकर राम भक्तों ने आशीर्वाद लिया। वशिष्ठ गुरु द्वारा राम का राज्याभिषेक किया जाता है। सभी अयोध्यावासी बहुत हर्षित होते हैं।

मंगल गीत गाये जाते हैं। भगवान राम को तिलक लगते ही पूरा जयकारा गूंजने लगता है। इस दौरान वाराणसी से कलाकारों द्वारा राधा कृष्ण, शंकर पार्वती व मां काली की झांकी निकाली जाती हैं।

राज्याभिषेक के दौरान उपस्थित भक्तों द्वारा झांकी कार्यक्रम का जमकर लुत्फ उठाया गया।कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि नपा अध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी द्वारा रामलीला के पात्रों व पदाधिकारियों द्वारा प्रशस्ति पत्र व अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। रामलीला समिति के अध्यक्ष कुमार आनंद ने इस वर्ष की लीला समाप्ति की घोषणा किया।

इस दौरान नगर चौकी प्रभारी मनोज राय, चंद्रभान सिंह, बृजेश, पुण्य, अनिल केसरी, अश्वनी, कामेश्वर, विकास, सक्षम, सतीश, सोनू, अरविंद, सीपू, अनय, अभिषेक सहित अन्य रहें।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *