Breaking News
025dcacb 2d2e 4013 be27 d9f49d90348e

सीएसआर के तहत फरीदाबाद पुलिस को भेंट की महेंद्रा थार

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट025dcacb 2d2e 4013 be27 d9f49d90348e

फरीदाबाद:अपनी जान को जोखिम में डालकर नागरिकों की सुरक्षा करने व जिले में कानून व्यवस्था बनाऐ रखने वाली पीपुल्स पुलिस-फरीदाबाद पुलिस को सीएसआर के तहत महिंद्रा थार भेंट की गई है। सीएसआर फंड जिसमें कंपनियों द्वारा अपने लाभ का कुछ अंश सामाजिक कार्यों में खर्च किया जाता है।

इंपीरियल ऑटो कंपनी के चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के गवर्निंग बॉडी के प्रतिष्ठित सदस्य जगजीत लांबा ने यह गाड़ी डीसीपी मुख्यालय अभिषेक जोरवाल के सुपुर्द की। इस मौके पर अध्यक्ष एच. के.बत्रा,माननीय महासचिव रोहित रुंगटा और एफसीसीआई के अन्य सदस्य इस मौके पर मौजूद रहे। पुलिस उपायुक्त अभिषेक जोरवाल ने कंपनी द्वारा दी गई भेंट के लिए उनका धन्यवाद किया।

उन्होंने कहा कि सीएसआर के तहत दी गई गाड़ी पुलिस टीम द्वारा गस्त में प्रयोग की जाएंगी जिससे कि पुलिस पेट्रोलिंग में बढ़ोतरी होगी और नागरिकों में सुरक्षा का भाव पैदा होगा। पुलिसकर्मी दिन में विभिन्न प्रकार की कड़ी ड्यूटियां करते हैं और रात में नागरिकों की सुरक्षा और अपराधों पर रोक लगाने के लिए पुलिस टीम द्वारा गस्त की जाती है।

कंपनियों द्वारा भेंट की गई गाड़ियां पुलिसकर्मियों द्वारा की जाने वाली गस्त में लाभकारी साबित होंगी जिससे अपराधियों का जल्दी से पीछा करके उन्हें पकड़ने में सहायता मिल सकेगी।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *