Breaking News
Screenshot 20241227 081207

पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान मंत्री श्री जोराराम कुमावत का भीलवाड़ा दौरा

राज्य सरकार की मंशा पशुपालकों को आर्थिक रूप से सक्षम बनानाः पशुपालन मंत्री श्री जोराराम कुमावत

पशुपालन मंत्री ने 3 करोड़ 51 लाख रुपए की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण

 

(प्रमोद कुमार गर्ग)Screenshot 20241227 081207

भीलवाड़ा, 26 दिसम्बर। पशुपालन मंत्री श्री जोराराम कुमावत ने गुरुवार को पंचायत समिति हुरड़ा के विभिन्न ग्राम पंचायतों में 3 करोड़ 51 लाख के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया।

 

केबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने हुरड़ा क्षेत्र की ग्राम पंचायत लाम्बा में नव क्रमोन्नत पशु चिकित्सालय का लोकार्पण किया। इस दौरान विधायक जब्बर सिंह सांखला, प्रशांत मेवाड़ा, प्रधान कृष्ण सिंह राठौड़ सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहें।

साथ ही ग्राम पंचायत द्वारा कराए गए 3.30 करोड रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया। ग्राम पंचायत खेजड़ी में पशु चिकित्सा उप केंद्र भवन का लोकार्पण किया। साथ ही ग्राम पंचायत अटाली में विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण सहित सीएचसी के ओपीडी का शुभारंभ किया।Screenshot 20241227 081220

इस दौरान श्री कुमावत ने कहा कि राज्य सरकार पशुपालन के प्रति सजग, सतर्क है एवं उनके उत्थान के लिए कटिबद्ध है। यही कारण हैं कि राज्य सरकार द्वारा पशुपालकों के हितार्थ विभिन्न प्रकार के कार्य क्रियान्वित किए जा रहे है।

वर्तमान में टोल फ्री नम्बर 1962 के माध्यम से दूर दराज क्षेत्र के पशुपालकों के पशुओं के उचित उपचार, टीकाकरण, डीवर्मिंग जैसे सुविधाएं घर बैठे उपलब्ध कराई जा रही हैं।

 

सरकार पशुपालकों के विकास के प्रति कृतसंकल्पित

 

हमारी सरकार पशुओं तथा पशुपालकों के विकास के प्रति कृतसंकल्पित है और बहुत संवेदनशीलता के साथ काम कर रही है। श्री कुमावत ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा को धन्यवाद देते हुए कहा कि मोबाईल पशु चिकित्सा एवं कॉल सेंटर पशुधन और पशुपालकों के लिए एक बहुत बड़ी भेंट और सुविधा है। कॉल सेंटर की सुविधा शुरू होने से घर पर ही पशुओं का इलाज मिल रहा हैं, जिससे पशुपालकों के समय और पैसे दोनों की बचत हो रही हैं। किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने का एक जरिया पशुपालन है इसीलिए पशु को पशुधन कहा गया है। पशुपालन के माध्यम से हमारे ग्रामीण क्षेत्र की अर्थव्यवस्था नियमित रहती है। उन्होंने कहा कि पशुपालक के घर पर पशुओं के लिए चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराना एक उपयोगी पहल है।

 

भीलवाड़ा जिले के गुलाबपुरा उपखंड के निकटवर्ती लांबा ग्राम पंचायत में गुरुवार को क्षेत्र में विधायक मद, पंचायत समिति हुरडा मद जिला परिषद मद ,ग्राम पंचायत मद से निर्मित 3 करोड़ 51 लाख रुपए की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत, विधायक जबर सिंह सांखला ने किया।

 

समारोह को सरपंच दिव्यानी राठौर ने संबोधित करते हुए ग्राम पंचायत द्वारा कराए गए विकास कार्यों की जानकारी दी। समारोह में ग्राम पंचायत द्वारा 245 पटटे का वितरण किया। साथ ही बालिकाओं को साइकिल वितरण की गई

 

इस दौरान समारोह में उपखंड अधिकारी रोहित चौहान, तहसीलदार रणवीर सिंह, पुलिस उपाधीक्षक जितेंद्र सिंह मौजूद रहें।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *