Breaking News

अयोध्या श्री राम की नगरी पहुंचे अक्षय कुमार

 

संवाददाता मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS मवई अयोध्या

✍️अक्षय कुमार ने दरबार मे की फिल्म राम सेतु की मुहुर्त पूजा

✍️ राम लला के दर्शन कर की पूजा अर्चना

✍️ फ़िल्म स्टार अक्षय कुमार की एक झलक पाने को बेताब रहे उनके चाहने वाले

18/03/2021 अयोध्या – भारतीय फिल्म जगत के सुपरस्टार अक्षय कुमार ने धार्मिक नगरी अयोध्या पहुंचकर रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी और अयोध्या राजपरिवार के सदस्य विमलेंद्र मोहन मिश्र से राजसदन मे भेंट मुलाकात की।सिने स्टार अक्षय कुमार के साथ अयोध्या पहुंची अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज व नुसरत भरुचा ने भी विधि पूर्वक रामलला की पूजा अर्चना की।रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी सदस्य व डा.अनिल मिश्र व ट्रस्ट के महासचिव चंपतराय भी मौजूद रहे।सुपरस्टार अक्षयकुमार ने सदन से बाहर निकलकर रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई।

व फिल्म रामसेतू की मूहुर्त पूजा की।दर्शकों की अनियंत्रित भीड़ देखकर जिला प्रशासन ने फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार का राम की पैडी का कार्यक्रम रद्द करवाया।राम की पैडी पर सिनेस्टार अक्षयकुमार के पहुंचने पर अक्षय कुमार को चाहने वालों का जनसैलाब उमड पडा।जिला प्रशासन की मौजूदगी में पुलिस प्रशासन भीड़ को नियंत्रित करने मेंअसफल रहा।राम की पैडी पर पहुंचने के बाद अक्षय कुमार का काफिला वापस रवाना हो गया।इतना ही नही जिला प्रशासन ने चाक चौबंद व्यवस्था की थी। परन्तु चाहने वालों का हूजूम देखकर अक्षय कुमार की सिक्योरिटी मे लगे सिक्योरिटी गार्डों ने गाड़ी से नीचे उतरने नही दिया।सिनेस्टार ने राम की पैडी से गाडी का शीशा नीचे उतारकर फैन्स का अभिवादन स्वीकार किया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *